Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रांची को तीन फ्लाईओवर की मिलेगी सौगात
    Jharkhand Top News

    रांची को तीन फ्लाईओवर की मिलेगी सौगात

    adminBy adminApril 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची के लोगों को 2024 में तीन फ्लाई ओवर की सौगात मिलेगी। रांची में इन दिनों एक साथ तीन फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। फ्लाईओवर निर्माण से शहर में जाम की समस्या से काफी हद तक मुक्ति मिल सकेगी। साथ ही शहर की रफ्तार और तेज हो जायेगी।

    रांची में कांटाटोली फ्लाईओवर का काम कई साल पहले शुरू हुआ था लेकिन अब इसमें रफ्तार दिख रही है। सिरमटोली चौक से डोरंडा राजेंद्र चौक तक फ्लाईओवर का काम छह महीने पहले ही शुरू हुआ है लेकिन इसमें भी काफी तेजी दिख रही है। रातू रोड फ्लाईओवर का काम भी आगे बढ़ गया है। फ्लाईओवर निर्माण में जुटे इंजीनियरों का कहना है कि 2024 तक राजधानी को तीन फ्लाईओवर की सौगात मिल जाएगी।

    कांटाटोली फ्लाईओवर का करीब 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है जबकि सिरमटोली चौक से डोरंडा राजेंद्र चौक तक फ्लाईओवर का काम महज चार महीने पहले से शुरू हुआ है। अब तक 20 प्रतिशत का काम पूरा कर लिया गया है। रातू रोड फ्लाईओवर का काम भी लगभग 30 प्रतिशत पूरा हो चुका है।

    कांटाटोली फ्लाईओवर में 44 पिलर का निर्माण होना है, जिसमें 32 पीलर खड़े हो गए है। अब अगले महीने से स्लोपिंग का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। इस फ्लाईओवर की लंबाई करीब 2.24किलोमीटर है। निर्माण कार्य में जुटे इंजीनियरों ने बताया कि अगले 15 दिनों में रांची के बहुबाजार चौक से कांटाटोली के बीच स्लोपिंग का काम शुरू हो जाएगा।

    रांची में पिस्का मोड़ से रातू रोड के बीच बन रहे फ्लाईओवर (एलिवेटेड रोड) निर्माण का काम लगभग 30 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। करीब एक दर्जन पिलर तैयार हो गए है। शेष काम 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस फ्लाईओवर का का निर्माण कार्य छह-सात महीने में काफी तेजी से हुआ। इंजीनियरों ने बताया कि जिस तेजी से काम चल रहा है, उसके अनुसार तय समय पर काम पूरा कर लिया जाएगा। स्लोपिंग का काम जुलाई तक शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है।

    रांची के सिरमटोली से राजेंद्र चौक तक फ्लाईओवर का करीब 20 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है, जिसमें सिरमटोली चौक से पटेल चौक तक 40 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। यहां 15 पिलर खड़ा कर लिया गया है। सात पिलर जल्द खड़े कर लिए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखड़गे की फिसली जुबान से कांग्रेस को बड़ा नुकसान
    Next Article मुख्य सचिव सुखदेव सिंह के निर्देश पर खुले कई विभाग
    admin

      Related Posts

      सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश

      May 17, 2025

      राज्यपाल ने जेपीएससी के रिजल्ट प्रकाशन का दिया निर्देश

      May 17, 2025

      गृह, पेयजल और पंचायती राज विभाग को नहीं मिला एक भी पैसा : बाबूलाल

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version