Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»कोहली, डु प्लेसिस के बाद चला सिराज का जादू, आरसीबी ने पंजाब को 24 रन से हराया
    स्पोर्ट्स

    कोहली, डु प्लेसिस के बाद चला सिराज का जादू, आरसीबी ने पंजाब को 24 रन से हराया

    adminBy adminApril 20, 2023Updated:April 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मोहाली। फॉफ डु प्लेसिस (84) और विराट कोहली (59) की अर्धशतकीय पारियों के बाद मोहम्मद सिराज के बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने पंजाब किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 27वें मैच में 24 रन से हरा दिया। सिराज ने 4 विकेट झटके। मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम 18.2 ओवर में 150 रनों पर सिमट गई।

    175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत खराब रही और केवल 27 रनों के स्कोर पर अथर्व टेड (04), मैथ्यू शॉर्ट (08) और लियाम लिविंग्स्टोन (02) पवेलियन लौट गए। इसके बाद हरप्रीत सिंह भाटिया ने कुछ अच्छे शॉट खेले, लेकिन अपनी पारी को ज्यादा दूर तक नहीं ले जा सके और 9 गेंदों पर 1 चौके और 1 छक्के की बदौलत 13 रन बनाकर रन आउट हो गए। कप्तान सैम करन भी कुछ खास नहीं कर सके 76 के कुल स्कोर पर 10 रन बनाकर रन आउट हुए। 97 के कुल स्कोर पर डटकर खेल रहे प्रभसिमरन सिंह को वेन पार्नेल ने बोल्ड कर पंजाब को छठा झटका दिया। प्रभसिमरन ने 30 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के की बदौलत 46 रन बनाए। प्रभसिमरन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए शाहरूख खान भी केवल 7 रन बनाकर वानिंदु हसरंगा का शिकार बने। हालांकि इसके बाद जितेश शर्मा और हरप्रीत बरार ने आठवें विकेट के लिए 27 गेंदों पर 41 रन जोड़े। सिराज ने बरार को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। बरार ने 13 गेंदों पर 1 चौके की बदौलत 13 रन बनाए। सिराज ने इसी ओवर में नाथन एलिस (01) को बोल्ड कर मैच में अपना चौथा विकेट लिया। 150 के कुल स्कोर पर हर्षल पटेल ने जितेश शर्मा को बोल्ड कर पंजाब की पारी का अंत किया। पंजाब की टीम 18.2 ओवर में 150 रनों पर सिमट गई और मैच 24 रन से हार गई।

    इससे पहले इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया।

    आरसीबी को एक बार फिर विराट कोहली और फॉफ डु प्लेसिस ने शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करते हुए 137 रन जोड़े। इस साझेदारी को हरप्रीत बरार ने विराट कोहली को आउट कर तोड़ा। कोहली ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 47 गेंदों पर 59 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। बरार ने अगली ही गेंद पर ग्लैन मैक्सवेल को भी चलता कर आरसीबी को बड़ा झटका दिया।

    151 के कुल स्कोर पर डु प्लेसिस को नाथन एलिस ने आउट कर पंजाब को बड़ी राहत दिलाई। डु प्लेसिस ने 56 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्के की बदौलत 84 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। 163 के स्कोर पर अर्शदीप सिंह ने दिनेश कार्तिक (07) को आउट कर आरसीबी की चौथा झटका दिया। महिपाल लोरमोर सात और शाहबाज अहमद 5 रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 174 रन बनाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगिरिडीह के अवर निबंधक सहदेव मेहरा को बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने बताया घूसखोर, सीएस से की जांच और निलंबन की मांग
    Next Article सब-इंस्पेक्टर मनोज कच्छप बर्खास्त, खूंटी में था तैनात
    admin

      Related Posts

      आईपीएल खिताब जीतने पर कोहली ने कहा-ये जीत आत्मा को सुकून दे रही है

      June 4, 2025

      17 साल का सूखा खत्म, आरसीबी बनी आईपीएल चैंपियन, फाइनल में पंजाब को 6 रन से हराया

      June 4, 2025

      एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version