Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»लाड़ली बहना योजना से प्रदेश में हो रही है सामाजिक क्रांति : शिवराज
    राजनीति

    लाड़ली बहना योजना से प्रदेश में हो रही है सामाजिक क्रांति : शिवराज

    adminBy adminApril 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना ने बेटियों के सशक्तीकरण को नया आयाम दिया है। अब लाड़ली बहना योजना प्रदेश में सामाजिक क्रांति कर रही है। यह योजना महिलाओं का जीवन बदलने का अभियान है। योजना से महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता मिलने के साथ परिवार में सम्मान और प्यार मिलेगा।
    मुख्यमंत्री चौहान शनिवार को सीधी जिले के मझौली विकासखण्ड के ग्राम महखोर-हिनौता में लाड़ली बहना महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर लाड़ली लक्ष्मी, आयुष्मान, मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना और महिला स्व-सहायता समूहों को हितलाभ वितरण किये। मुख्यमंत्री ने मड़वास को तहसील बनाने और कॉलेज खोलने, निवास को उप तहसील बनाने, मड़वास चौकी को थाना बनाने तथा मझौली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को 50 बिस्तरीय में उन्नयन करने की घोषणा की। उन्होंने 445 करोड़ 42 लाख रुपये लागत के 79 निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन और 24 करोड़ 39 लाख रुपये लागत के 39 कार्यों का लोकार्पण भी किया।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब बेटा और बेटी में भेदभाव किया जाता था, माँ की कोख को कत्लगाह बना दिया गया था। सामाजिक जागरूकता और लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से सामाजिक परिवर्तन आया है। अब बेटियाँ वरदान बन गई हैं और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर दिये जा रहे हैं। बेटियाँ, बेटों से अधिक परिवार की सेवा कर रही हैं। सरकार ने बेटियों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएँ लागू की हैं। गरीब माँ-बाप बेटी को बोझ न समझे, इसलिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना में बेटियों के विवाह कराये जा रहे हैं। मेधावी बेटियों को छात्रवृत्ति तथा निःशुल्क शिक्षा की सुविधा दी जा रही है। हायर सेकेंड्री परीक्षा में गाँव में टाप करने वाली बेटी को ई-स्कूटी दी जाएगी।
    उन्होंने कहा कि अब जमाना बदल गया है। महिलाएँ और बेटियाँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। मैं किसी भी हालत में बहनों का अपमान नहीं होने दूँगा। बहन-बेटियों की ओर आँख उठाने वालों को जेल भेजा जायेगा। लाड़ली बहना योजना के आवेदन-पत्र भरे जा रहे हैं। सीधी जिले में 1 लाख 58 हजार से अधिक आवेदन भरे गये हैं। कलेक्टर हर पात्र बहन का आवेदन-पत्र भरवाएं। इस योजना के आवेदन-पत्रों का मई माह में परीक्षण कर 10 जून को बहनों के खाते में 1000 रुपये की राशि जारी की जायेगी।
    तेन्दूपत्ता संग्राहकों को पानी की कुप्पी, छाते एवं अन्य सामग्री दी जायेगी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि तेन्दूपत्ता संग्राहकों को पानी की कुप्पी, जूते-चप्पल और छाते प्रदान किये जाएंगे। संग्राहक बहनों को साड़ी भी प्रदान की जायेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई के विकास के लिए आज गोपद नदी में बाँध निर्माण का शिलान्यास हुआ है। जल जीवन मिशन से अब हर घर में नल से स्वच्छ पानी आयेगा।
    कार्यक्रम में सांसद रीती पाठक ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा लाड़ली बहना योजना के लिए क्षेत्र की सभी बहनों की ओर से आभार व्यक्त किया। योजना से लाभान्वित होने वाली बहनों ने विशाल राखी भेंट कर मुख्यमंत्री का आभार माना। कार्यक्रम में विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जनजातीय कल्याण मंत्री मीना सिंह, विधायक केदारनाथ शुक्ल, शरदेन्दु तिवारी, सुभाष वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह सहित जन-प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में बहनें एवं नागरिक उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश की सबसे लंबी मिलेट क्रांति साइकिल रैली 235 किमी का सफर तय कर पहुंची कर्णप्रयाग
    Next Article लैंड स्कैम: बक्से में बंद कागजात में है जमीन घोटाले की लंबी फेहरिस्त
    admin

      Related Posts

      केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह

      June 1, 2025

      “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार

      June 1, 2025

      राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version