रांची। विकास सारथी रांची के तत्वावधान में मंगलवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि के सभागार में यूथ अवरनेस हेल्थ प्रोग्राम ऑन एसआरएच का आयोजन किया गया। अवरनेस हेल्थ प्रोग्राम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि छात्र बोलने की हिम्मत जुटाये। छात्र गलत को गलत और सही को सही बोले। अगर आपके पिता भी सही को गलत बता रहे हैं, तो उसका विरोध कीजिए। हमेशा कमजोर लोगों के साथ खड़े रहे और मजबूत लोगों का विरोध करेंगे, तो आपकी एक अलग पहचान बनेगी। उन्होंने कहा कि परिस्थति के अनुसार अपने आप को बदलना होगा। यह आपको तय करना है, आपकी पहचान से लोगों की पहचान बने।
गुप्ता ने कहा कि आज का विषय बहुत ही गंभीर है। इस बात को हमें समझने की जरूरत है। आज यहां बैठे जितने लोग हैं, चाहे आप हो या मैं हूं, मासिक धर्म के करण ही इस दुनिया में आए हैं। जब हमारी माताओं- बहनों का मासिक धर्म रुक जाता है, तब हमारा जन्म होता है। हम पुरुष प्रधान लोगों का बाहर कोई जोर नहीं चलता। पर जब हम घर में जाते हैं तो घर की महिलाओं से ऊंची आवाज में बात करते हैं। मौके पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के परिवेश में कई छात्र आत्महत्या कर लेते हैं। छात्र अपने चुनौतीपूर्ण जीवन से भागते हैं। छात्र इस चुनौती को स्वीकार करें और अपनी जिम्मेवारी का निवर्हन कीजिए। देश और समाज को चलाने की जिम्मेवारी छात्रों पर है। अपने कंधे को मजबूत करें और घर, परिवार, समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेवारी को निभाये। अपनी दिनचर्या में भी परिवर्तन कीजिए।
छात्र गलत को गलत और सही को सही बोले: बन्ना गुप्ता
Previous Articleफीफा अंडर-20 विश्व कप की मेजबानी करेगा अर्जेंटीना
Next Article झारखंड में अवैध खनन पर हाइकोर्ट सख्त