Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»इजरायल के तेल अवीव में आतंकी हमला, एक की मौत, छह घायल
    विदेश

    इजरायल के तेल अवीव में आतंकी हमला, एक की मौत, छह घायल

    adminBy adminApril 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    यरुशलम। इजरायल के तेल अवीव में हुए आतंकी हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर आतंकी ढेर हो गया।

    तेल अवीव पुलिस प्रमुख अमीचाई एशद के अनुसार एक संदिग्ध हमलावर ने इस हमले के लिए गोला-बारूद के स्थान पर दुर्घटना को तरीका बनाया। हमलावर ने एक साइकिल लेन पर कार चलाते हुए पैदल यात्री क्षेत्र में कई लोगों पर कार चढ़ा दी। इस घटना को आतंकी हमला करार देते हुए उन्होंने कहा कि पैदल लेन में कई लोगों पर कार चढ़ाने के बाद हमलावर ने कार को समुद्र तटीय पार्क के पास टहलने वाले लोगों पर चढ़ाना शुरू कर दिया। इस कारण वहां चीख पुकार मच गई। बाद में समुद्र के किनारे तेज रफ्तार कार पलट गई।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे क्षेत्र को बंद कर दिया गया है। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले की पहचान इटली के नागरिक 35 वर्षीय एलेसेंड्रो पारिनी के रूप में हुई है। पुलिस ने हमलावर को घेर कर मार दिया है। हमलावर इजरायली शहर केफर कासेज का रहने वाला था और तेल अवीव में काम करता था। हमले में उसके निशाने पर पर्यटक रहे।

    हमले के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रिजर्व बॉर्डर पुलिस को तैनात करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने आतंकवादी हमलों का सामना करने के लिए और सुरक्षा बल बुलाने का आदेश दिया। प्रधानमंत्री ने नागरिकों से सुरक्षा बलों के निर्देशों का पालन करने का आह्वान भी किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतीन साल में एक करोड़ युवाओं को देंगे रोजगार : योगी आदित्यनाथ
    Next Article नासा का टेम्पो अंतरिक्ष से नापेगा हवा की गुणवत्ता
    admin

      Related Posts

      अमेरिका में जन्मजात नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, जून में फैसला संभव

      May 16, 2025

      मध्य पूर्व यात्रा ने ट्रंप को ‘बदलने’ पर मजबूर किया

      May 16, 2025

      काठमांडू में आज होगा तीन दिवसीय ‘सागरमाथा संवाद’ का आगाज

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version