Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 02 अप्रैलः भारतीय क्रिकेट का वो जादूगर जिनके नाम पर रणजी ट्रॉफी की शुरुआत हुई
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 02 अप्रैलः भारतीय क्रिकेट का वो जादूगर जिनके नाम पर रणजी ट्रॉफी की शुरुआत हुई

    adminBy adminApril 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नवानगर के 10वें जाम साहब तथा प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी रणजीत सिंह जी विभाजी जडेजा का 02 अप्रैल 1933 को निधन हो गया। उनका शासनकाल 1907-1933 तक चला। बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी और बल्लेबाज रहे रणजीत सिंह जी ने भारतीय क्रिकेट के विकास में अहम भूमिका अदा की थी। वे इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट मैच वाले विख्यात खिलाड़ी थे। इसके अलावा, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के लिये प्रथम श्रेणी क्रिकेट और काउंटी क्रिकेट में ससेक्स का प्रतिनिधित्व किया।

    10 सितंबर, 1872 को पैदा हुए रणजीत सिंह जी दाएं हाथ के बेहतरीन बल्लेबाज के साथ धीमी गेंदबाजी में भी सिद्धहस्त थे। उन्हें भारतीय क्रिकेट का पितामह कहा जाता है लेकिन उन्हें भारत से खेलने का उन्हें मौका नहीं मिला।

    उनके निधन के बाद बीसीसीआई ने 1934 में भारत के विभिन्न शहरों और क्षेत्रों के बीच खेली जा रही क्रिकेट सीरीज को ‘रणजी ट्रॉफी’ का नाम दिया। वर्ष 1934 में घोषणा के बाद शृंखला का पहला मैच 1934-1935 में खेला गया था। ट्रॉफी प्रदान करने का काम पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह ने किया। रणजी शृंखला की विशेषताओं में से एक यह है कि विभिन्न राज्यों के क्षेत्रीय क्रिकेट बोर्ड के अलावा रेलवे सहित कई अन्य सरकारी उद्यमों से जुड़ी टीमें इसमें में भाग लेती हैं।

    अन्य अहम घटनाएंः

    1921- अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपने नए “सापेक्षता के सिद्धांत” पर न्यूयॉर्क शहर में व्याख्यान दिया।

    1970- मेघालय असम राज्य के भीतर एक स्वायत्त राज्य बना।

    1984 – स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा, मिशन सोयूज़ टी-11 के तहत अंतरिक्ष जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बने।

    1989 – फिलिस्तीन मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात फिलिस्तीन के राष्ट्रपति निर्वाचित।

    1999 – मास्को में स्वतंत्र राष्ट्रों के राष्ट्रकुल (सीआईएस) की शिखर बैठक सम्पन्न।

    2001 – नेपाल में माओवादी विद्रोहियों द्वारा 35 पुलिस अधिकारियों की हत्या।

    2007 – सोलोमन द्वीप में शक्तिशाली सुनामी आयी।

    2008 -रामराव समिति ने रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में रक्षा तकनीकी आयोग गठित करने की सिफारिश की।

    2011- भारतीय क्रिकेट टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को हराकर आईसीसी विश्व कप, 2011 की ट्रॉफी अपने नाम की।

    जन्म

    1943 – बिन्देश्वर पाठक – भारतीय समाजशास्त्री और सामाजिक उद्यमी और ‘सुलभ इंटरनेशनल’ के संस्थापक थे।

    1891 – टी. बी. कुन्हा, गोवा के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी।

    1902 – बड़े ग़ुलाम अली ख़ाँ- शास्त्रीय गायक।

    1942 – रोशन सेठ- अभिनेता।

    1969 – अजय देवगन – भारतीय बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता, निर्देशक और निर्माता।

    1935 – ए.वी. रामाराव – भारतीय रसायनशास्त्री और आविष्कारक।

    1881 – वी.वी. सुब्रमण्य अय्यर – एक स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी राष्ट्रभक्त।

    निधन

    2023 – सलीम दुर्रानी – भारत के बेहतरीन क्रिकेट ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक थे, जो अफ़ग़ान मूल के थे।

    1933 – रणजी- उन्हें भारतीय क्रिकेट का जादूगर और भारत का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी माना जाता।

    1907 – राधाकृष्ण दास – हिंदी, बांग्ला, उर्दू, गुजराती आदि भाषाओं के अच्छे जानकार तथा साहित्यकार।

    1825 – बन्धुल- एक प्रसिद्ध बर्मी (बर्मा) सेनापति।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआरबीआई के 90वें वर्ष के जश्न पर बोले प्रधानमंत्री- नीयत सही हो तो नीतियां सही फल देती हैं
    Next Article सर्राफा बाजार में जोरदार तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी चमक
    admin

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version