Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राजस्थान: सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत
    देश

    राजस्थान: सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत

    adminBy adminApril 21, 2024Updated:April 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झालावाड़। झालावाड़ जिले के अकलेरा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। ट्राले से वैन की टक्कर हो गई जिससे वैन सवार लोगों की मौत हो गई। वैन सवार लोग मध्यप्रदेश के खिलचीपुर के पास डूंगरी से विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।

    अकलेरा थाना प्रभारी संदीप बिश्नोई के अनुसार हादसा थाने से करीब 5 किलोमीटर दूर भोपाल मार्ग पर शनिवार-रविवार मध्य रात्रि करीब ढाई बजे हुआ। हादसे में वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वैन में फंसे घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक घायल का इलाज किया जा रहा है।

    हादसे में अशोक कुमार (24) पुत्र घनश्याम बागरी, रोहित (16) पुत्र नंदकिशोर बागरी, हेमराज (33) पुत्र बंशीलाल बागरी, सोनू (22) पुत्र मोहनलाल बागरी, दीपक (24) पुत्र जयलाल बागरी, रविशंकर (25) पुत्र प्रेमचंद बागरी, रोहित (22) जगदीश बागरी और हरनावदा शाहजी (बारां) निवासी, रामकृष्ण (20) पुत्र प्रेमचंद, सारौला (खानपुर, झालवाड़) निवासी राहुल पुत्र प्रेमचंद की मौत हो गई। मृतकों में सात लोग अकलेरा के रहने वाले थे।

    बिश्नोई ने बताया कि अकलेरा कस्बे में विवाह समारोह था। बारात शुक्रवार को मध्य प्रदेश के खिलचीपुर क्षेत्र के डूंगरी गांव गई थी। बारातियों में से शनिवार देर रात 10 लोग मारुति वैन से वापस अकलेरा लौट रहे थे। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 52 पर अकलेरा के खुरी पचोला के पास मारुति वैन और एक ट्रॉले की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। पुलिस ने ट्रोला जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में कराया गया एडमिट
    Next Article बीजापुर मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, विस्फोटक व नक्सली सामग्री बरामद
    admin

      Related Posts

      नागपुर में भीषण हादसा: सोलर प्लांट में पानी का टैंक फटने से 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

      December 19, 2025

      कांग्रेस का सरकार पर हमला, प्रदूषण पर सच छिपाने का लगाया आरोप

      December 19, 2025

      इतिहास के पन्नों में 19 दिसंबर : काकोरी कांड के अमर शहीदों का बलिदान दिवस

      December 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Test post title
      • Test post title
      • Test post title
      • लातेहार में PLFI इनामी एरिया कमांडर आलोक यादव ने किया आत्मसमर्पण, 35 मामलों में था वांछित
      • नागपुर में भीषण हादसा: सोलर प्लांट में पानी का टैंक फटने से 3 मजदूरों की मौत, कई घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version