Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»राज्य सरकार के इशारे पर काम करना बंद करे प्रशासन: संजय सेठ
    झारखंड

    राज्य सरकार के इशारे पर काम करना बंद करे प्रशासन: संजय सेठ

    adminBy adminApril 9, 2024Updated:April 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। लोकसभा चुनाव और आचार संहिता की आड़ में जिला प्रशासन आम लोगों को परेशान करना बंद करे। जिला प्रशासन के द्वारा आचार संहिता की आड़ में जो कार्रवाई की जा रही है, वह पूर्ण रूप से दुर्भावना पूर्ण कार्रवाई है। राज्य सरकार के दबाव में की जा रही कार्रवाई है। जिला प्रशासन को राज्य सरकार के एजेंट के रूप में काम करने से बचना चाहिए। उपरोक्त बातें रांची के सांसद सह भाजपा के प्रत्याशी संजय सेठ ने कहीं। सांसद सेठ ने कहा कि निजी घरों पर लगे झंडे, निजी घरों की दीवारों पर लिखे नारे और पोस्टर, यह सब जिला प्रशासन के द्वारा जबरदस्ती उतरवाया जा रहा है। मुकदमा करने की धमकी दी जा रही है, जो बिल्कुल गलत है। जिला प्रशासन चुनाव आचार संहिता का निष्पक्षता से पालन करे, मुझे इसमें कोई समस्या नहीं है, परंतु इस तरह से आम जनता को परेशान करना बिल्कुल गलत और अनैतिक है।

    संजय सेठ ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रशासन को कोई अधिकार नहीं है कि निजी घरों में लगे झंडे, निजी घरों की दीवारों पर लगे पोस्टर या नारे को मिटवाये। यदि कोई नागरिक शिकायत करता है, तो जिला प्रशासन कार्रवाई करे, इसका स्वागत है। प्रशासन याद रखे कि आचार संहिता की आड़ में और राज्य सरकार के दबाव में ऐसी कार्रवाई होती है तो इसका विरोध किया जायेगा। सांसद संजय सेठ ने कहा कि प्रशासन के द्वारा आचार संहिता की आड़ में व्यवसायियों को भी परेशान करने किये जाने की खबरें आ रही है। प्रशासन अपने कर्मचारियों को इस बात की समझ दें कि व्यवसायी वर्ग व्यापार करने के उद्देश्य से भी कार्य करते हैं। ऐसे में इस तरह से व्यवसायियों को परेशान करना, इससे बाजार का व्यवसाय प्रभावित होगा। रांची शहर प्रभावित होगा। सांसद सेठ ने कहा कि जिला प्रशासन ने यदि अपनी इस तरह की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया तो वह इसकी शिकायत केंद्रीय चुनाव आयोग से करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोदी के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान बढ़ा है: बाबूलाल मरांडी 
    Next Article पूर्वी सिंहभूम में छह बाइक से 11.16 लाख कैश बरामद
    admin

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version