Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»चुनाव में धन-बल और नशे के इस्तेमाल पर लगाएं अकुंश: के. रवि कुमार
    Top Story

    चुनाव में धन-बल और नशे के इस्तेमाल पर लगाएं अकुंश: के. रवि कुमार

    adminBy adminApril 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के साथ की बैठक

    रांची। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अवैध नकदी, अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं अन्य वस्तुओं की रोकथाम एवं उसकी जब्ती को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मंगलवार को संबंधित प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बैठक की। निर्वाचन भवन स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त निर्वाचन संपन्न कराए जाने के लिए धन-बल के जोखिम पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अवैध नकदी, अवैध शराब, मादक पदार्थ एवं अन्य वस्तुओं पर विशेष नजर रखते हुए सख्ती से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के बीच निकट समन्वयन के जरिए चुनाव प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए इनके उपयोग पर सख्ती से रोक लगाने की जरूरत है।

    उन्होंने वाहनों पर अनाधिकृत रूप से राजनीतिक दलों के बोर्ड, बैनर, झंडा लगाकर आवाजाही करने वालों पर कड़ी निगरानी रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि ई-वे बिल के बिना अगर वस्तुओं को कहीं ले जाया जा रहा है, तो यह सब मतदाताओं को प्रभावित करने के प्रयास को परिलक्षित करता है। ऐसे कार्य करने वालों के विरुद्ध भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के तहत तत्काल कड़ी कार्रवाई करें।

    उन्होंने कहा कि एजेंसियों से प्राप्त जब्ती की रियल टाइम रिपोर्टिंग आवश्यक है। इसके लिए आयोग द्वारा निर्वाचन जब्ती प्रबंधन प्रणाली विकसित की गई है जिसका सार्थक उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने एजेंसियों के बीच आपसी समन्वय कर रियल टाइम रिपोर्टिंग एवं रिकॉर्ड कीपिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने मुफ्त उपहार की सामग्रियों की आवाजाही पर सख्ती से निगरानी रखने का भी निर्देश दिया।

    बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह, डॉ. नेहा अरोड़ा, पुलिस उपमहानिरीक्षक संचार एवं तकनीकी सेवाएं सह राज्य नोडल पदाधिकारी (ईईएम) झारखंड अश्विनी कुमार सिन्हा सहित राजस्व विभाग भारत सरकार के एडिशनल कमिश्नर सुवेन दास गुप्ता, वाणिज्य कर आयुक्त संतोष कुमार वत्स, संयुक्त परिवहन आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के असिस्टेंट मैनेजर (ऑपरेशन) राकेश कुमार यादव, आरपीएफ, रेलवे एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का गठन, झारखंड की भी पांच खिलाड़ियों को मिली जगह
    Next Article छत से गुजरे हाइटेंशन तार से बना जान को खतरा, विद्युत विभाग बेखबर
    admin

      Related Posts

      भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला

      May 25, 2025

      समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया

      May 25, 2025

      रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version