Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, April 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»मोदी मैजिक के आगे फेल हो जाएंगे इंडिया गठबंधन के सारे करतब : मनीष जायसवाल
    राजनीति

    मोदी मैजिक के आगे फेल हो जाएंगे इंडिया गठबंधन के सारे करतब : मनीष जायसवाल

    adminBy adminApril 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -रामगढ़ नगर परिषद के 35 गांवों का भाजपा उम्मीदवार ने किया दौरा

    रामगढ़। हजारीबाग लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल लगभग एक महीने से चुनावी प्रचार में जुटे हैं। हर दिन उनका 30 से अधिक प्रोग्राम हो रहा है। बुधवार को उन्होंने रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के 35 गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनता से सीधा संपर्क साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी मैजिक के सामने इंडिया गठबंधन के सारे करतब फेल हो जाएंगे। उन्होंने विपक्षी दलों पर टिप्पणी करते हुए यह भी कहा कि उन्हें तो अपनी पार्टी और गठबंधन में कोई उम्मीदवार भी नहीं मिल रहा था। वह बलि का बकरा ढूंढ रहे थे, लेकिन गठबंधन में कोई भी तैयार नहीं हुआ। अंत में वह भाजपा के ही एक साथी को अपने दल में ले जाकर उन्हें उम्मीदवार बनाया है।

    सरदार पटेल को भाजपा ने दिया सम्मान

    मनीष जायसवाल ने यहां तक कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनके समाज के लोगों ने ही सम्मान नहीं दिया। उसी समाज से इंडिया गठबंधन ने जयप्रकाश भाई पटेल को उम्मीदवार बनाया है। लेकिन उनका समाज यह जान रहा है कि नर्मदा नदी पर विशाल प्रतिमा बनाकर भाजपा ने पूरे विश्व में सरदार वल्लभभाई पटेल का नाम रोशन किया। वह पूरा समाज आज मोदी जी को ही वोट करने वाला है। लोकसभा चुनाव में जाति और धर्म कोई फैक्टर नहीं रहेगा। सबका साथ और सबका विकास के मुद्दे पर ही जनता वोट करेगी।

    भ्रष्टाचारियों के घर हो रही जांच तो लग रहे अनर्गल आरोप

    मनीष जायसवाल ने अपने दौरे में भ्रष्टाचारियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी यह आरोप लगा रहे हैं कि स्वतंत्र एजेंसी का दुरुपयोग देश में हो रहा है। लेकिन हकीकत यह है कि जो भ्रष्टाचार में संलिप्त है ईडी उन्हीं के घर जा रही है। झारखंड में सत्येंद्र जैन ढाई वर्षो से जेल में है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पंकज मिश्रा, आईएएस अधिकारी पूजा सिंगल भी जेल में है। मोदी जी का नारा है “ना कहेंगे ना खाने देंगे और जो लोग खा चुके हैं उनके हलक में हाथ डालकर निकाल लेंगे।”

    भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत

    एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल ने रामगढ़ जिला अंतर्गत करीब 35 गांवों का दौरा किया। शुरूआत बोंगाबार ग्राम से हुआ और समापन दिगवार में जनसंवाद के साथ किया। इस दौरान बोंगाबार नीमटोला, मंडाटांड़, बगाहदोहर, करमाली टोला, जोगियागढ़ा, अंबाटांड़, सांडी शिव नगर, मनमोहन नगर, धनहरा चौक, रामानगर चौक, नई सराय चौक, बिनझार, फुलसराय, मनुवा, हेसला, अरगड़ा बेंगा चौक, सुभाष नगर, चौहान मुहल्ला, अरगडा बाजार, रोलर चौक, सिरका दुर्गा मंडप चौक, हेठ बीघा सहित अन्य जगहों में जनसंपर्क अभियान चलाया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअब चुनाव आयोग भी भाजपा के कंट्रोल में : सुप्रियो
    Next Article झारखंड में हिलोर मारने लगी नेताओं की महत्वाकांक्षाएं
    admin

      Related Posts

      देवघर के बैद्यनाथ धाम में बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने की पूजा

      April 25, 2026

      सूचना आयुक्त नियुक्ति पर फिर अटका मामला, राज्यपाल ने लौटाई फाइल

      April 23, 2026

      महिला आरक्षण विधेयक को पारित होने से रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ: डॉ. पवन पांडेय

      April 18, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केदारनाथ धाम में आस्था का सैलाब, चार दिनों में 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
      • छत्तीसगढ़ के 47 नक्सलियों ने तेलंगाना पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
      • देवघर के बैद्यनाथ धाम में बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने की पूजा
      • जगन्नाथपुर मंदिर में सुरक्षाकर्मी बिरसा मुंडा की हत्या मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
      • हुगली में राहुल गांधी की रैली, मोदी-ममता और वाम दलों पर साधा निशाना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version