Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 18 अप्रैलः क्रांतिवीर तात्या टोपे ने भारत को बताया आजादी का महत्व, अंग्रेजों ने पकड़ा, फांसी पर लटकाया
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 18 अप्रैलः क्रांतिवीर तात्या टोपे ने भारत को बताया आजादी का महत्व, अंग्रेजों ने पकड़ा, फांसी पर लटकाया

    adminBy adminApril 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश-दुनिया के इतिहास में 18 अप्रैल की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। इस तारीख का महत्व भारत में आजादी का बिगुल फूंकने वाले बड़े नायकों से भी है। ऐसे ही एक क्रांतिवीर तात्या टोपे हैं। उन्हें इसी तिथि को अंग्रेजों ने फांसी दी थी। तात्या ने न सिर्फ 1857 में स्वतंत्रता संग्राम की नींव रखी, बल्कि पूरे देश में आजादी की चेतना का सूत्रपात किया। गुलामी को अपना भाग्य मान चुकी पूरे देश की जनता को यह बताया कि आजादी क्या होती है और उसे हासिल करना कितना जरूरी है। बहुत कम लोगों को मालूम है कि तात्या टोपे का असली नाम रामचंद्र रघुनाथ टोपे था।

    तात्या ने 1857 की क्रांति में अंग्रेजों से अकेले सफल संघर्ष किया। तात्या ने 18 जून, 1858 को रानी लक्ष्मीबाई की वीरगति के बाद गुरिल्ला युद्ध की रणनीति अपनाई। तात्या टोपे की गुना जिले के चंदेरी, ईसागढ़ के साथ ही शिवपुरी जिले के पोहरी, कोलारस के वनों में गुरिल्ला युद्ध करने की अनेक कथाएं स्थानीय लोगों में आज भी प्रचलित हैं। सात अप्रैल, 1859 को तात्या शिवपुरी-गुना के जंगलों में सोते हुए धोखे से पकड़े गए। 18 अप्रैल, 1859 की शाम ग्वालियर के पास तात्या टोपे को फांसी दे दी गई।

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र

    1612ः शाहजहां और मुमताज का निकाह।

    1859ःतात्या टोपे को अंग्रेजों ने फांसी पर लटकाया।

    1902ः डेनमार्क ने सबसे पहले साल अपराधियों की पहचान के लिए फिंगरप्रिंट दर्ज करने शुरू किए।

    1917ः महात्मा गांधी ने सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत के लिए बिहार के चंपारण को चुना।

    1948ः नीदरलैंड्स में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस की स्थापना।

    1950ः तत्कालीन आंध्र प्रदेश के तेलंगाना में पंचमपल्ली गांव की 80 एकड़ भूमि के साथ विनोबा भावे ने भूदान आंदोलन शुरू किया।

    1968ः अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर न्यूक्लियर टेस्ट किया।

    1971ः भारत का पहला जंबो जेट बोइंग 747 बंबई (अब मुंबई) पहुंचा। इसका नाम सम्राट अशोक रखा गया।

    1980ः जिम्बाब्वे को ब्रिटेन से आजादी मिली।

    1991ः केरल को देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया।

    1992ः साल 1970 के बाद दक्षिण अफ्रीका ने पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला। रंगभेद के कारण इस पर बैन लगा दिया गया था।

    1994ः वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ब्रायन लारा ने 375 रन बनाकर टेस्ट मैच की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकार्ड बनाया।

    2001 – भारतीय सीमा में घुसी बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी में भारत के 16 जवान शहीद।

    2002ः साल 1973 से इटली में निवास कर रहे अफगानिस्तान के पूर्व शासक मोहम्मद जहीर शाह काबुल लौटे।

    2005ः भारत मुंबई का जिन्ना हाउस पाकिस्तान को देने पर सहमत।

    2006ः राबिन हुड का शहर नाटिंघम लूटग्रस्त घोषित।

    2008ः अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय ने इंजेक्शन के जरिये सजा-ए-मौत को वैध ठहराया।

    जन्म

    1621ः सिखों के नौंवे गुरु तेग बहादुर।

    1858ः आधुनिक भारत के सबसे बड़े समाज सुधारक और उद्धारक धोंडो केशव कर्वे।

    1901ः भारत के राजनीतिज्ञ चन्देश्वर प्रसाद नारायण सिंह।

    1916ः भारतीय अभिनेत्री ललिता पवार।

    1928ः भारतीय अभिनेत्री दुलारी।

    निधन

    1916ः भारत के जाने-माने पत्रकार जी. सुब्रह्मण्यम अय्यर।

    1955ः प्रसिद्ध वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टाइन।

    1972ः महान् भारतीय संस्कृतज्ञ पांडुरंग वामन काणे।

    1978ः नई दिल्ली के निर्माता सोभा सिंह।

    1999ः ब्रिटेन की प्रमुख उपन्यासकार और संपादक मैरी बुलिंस।

    2021ः भारत की पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायर अनुपमा पंचीमांडा।

    महत्वपूर्ण दिवस

    -गुरु तेग बहादुर जयंती।

    -तात्या टोपे की पुण्य तिथि (बलिदान दिवस)।

    -विश्व विरासत दिवस।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबंगाल में धूमधाम से मनाई गई रामनवमी, भाजपा के साथ तृणमूल नेता भी हुए शामिल
    Next Article प. बंगाल में रामनवमी पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, सेंट्रल फोर्स भी कानून व्यवस्था की बहाली में जुटी
    admin

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री और मंत्री ने हॉकी कोच प्रतिमा बरवा के निधन पर जताया शोक
      • केंद्र सरकार का सबूत आधारित आपराधिक न्याय प्रणाली स्थापित करना लक्ष्य : अमित शाह
      • “राष्ट्र-विरोध” के आरोपित दो और गिरफ्तार
      • देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 के पार, दो की मौत
      • मध्यपूर्व में शांति प्रयासों को झटका: अमेरिकी दूत विटकॉफ ने हमास की प्रतिक्रिया को ‘अस्वीकार्य’ बताया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version