Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 14 अप्रैल: मांड शैली के लिए सुप्रसिद्ध मरू कोकिला का जन्म
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 14 अप्रैल: मांड शैली के लिए सुप्रसिद्ध मरू कोकिला का जन्म

    adminBy adminApril 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गवरी बाई के नाम से मशहूर लोकगायिका गवरी देवी का जन्म 14 अप्रैल 1920 को बीकानेर के राजदरबारी गायक बंशीलाल-जमुनादेवी दमामी के घर में हुआ। उन्हें राजस्थान की मरू कोकिला के नाम से भी जाना जाता है। लोक संगीत की विशिष्ट गायन शैली मांड के लिए उन्होंने ख्याति हासिल की। हालांकि वे ठुमरी, भजन और गजल गायिकी में भी पारंगत थीं। वर्ष 1957 में गवरी देवी ने रेडियो और दूरदर्शन पर मांड गायकी के कार्यक्रम देने शुरू किए जो काफी लोकप्रिय रहे।

    वर्ष 1962 में मद्रास संगीत नाटक एकेडमी तथा 1965 व 1983 में गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में लोक नृत्य उत्सव में गवरी देवी को सम्मानित किया गया। 1986 में भारत सरकार ने उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। कला और संगीत में उनके योगदान के लिए राजस्थान सरकार ने 2013 में उन्हें मरणोपरांत राज्य के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार राजस्थान रत्न से सम्मानित किया। 29 जून 1988 को गवरी देवी का निधन हो गया।

    10वीं-11वीं शताब्दी में जैसलमेर, मांड क्षेत्र कहलाता था। इस इलाके में विकसित गायन शैली मांड कहलाई। राजस्थान की गायन शैलियों में सर्वाधिक लोकप्रिय यह शृंगार प्रधान गायन शैली है। जिसका इस्तेमाल राजस्थानी लोकगीतों में अक्सर किया जाता है। यह ठुमरी और गजल जैसी ही है।

    अन्य अहम घटनाएं:
    1995- यूक्रेन स्थित चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र वर्ष 2000 तक बंद करने की घोषणा।

    1999- मलेशिया के अपदस्थ उप प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को भ्रष्टाचार मामले में छह साल की कैद।

    2000- रूस की संसद ने अमेरिका-रूस के बीच ‘स्टार्ट-2’ परमाणु शस्त्र कटौती संधि का अनुमोदन किया।

    2002- अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में मुकदमे का सामना कर रहे सर्बियाई नेता का निधन।

    2003- इसराइल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन पश्चिमी तट से कुछ यहूदी बस्तियों को हटाने पर सहमत।

    2004- अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने इराक को दूसरा वियतनाम न बनने देने की घोषणा की।

    2005- अपने उड़ान क्षेत्र एक-दूसरे की एयरलाइनों के लिए खोलने पर भारत और अमेरिका में समझौता।

    2006- चीन में प्रथम बौद्ध विश्व सम्मेलन शुरू।

    2008- उत्तर प्रदेश सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश का भौगोलिक नक्शा बनाने की घोषणा की।

    2010 – पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उड़ीसा में चक्रवाती तूफान में 123 लोगों की मौत।

    2011- राष्ट्रीय सुरक्षा सूचकांक के सर्वेक्षण में भारत को दुनिया का पांचवां सर्वाधिक शक्तिशाली देश माना गया।

    जन्म
    1862- प्रभाशंकर पाटनी- गुजरात के प्रमुख सार्वजनिक कार्यकर्ता।

    1891- भीमराव अंबेडकर- भारत के महान नेता, समाज सुधारक और संविधान निर्माता।

    1907- पूरनचन्द जोशी – स्वाधीनता सेनानी।

    1919- शमशाद बेगम – हिन्दी फिल्मों की सुप्रसिद्ध पार्श्वगायिका।

    1920- गवरी देवी- राजस्थान की प्रसिद्ध मांड गायिका।

    1922- अली अकबर खां – प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और सरोद वादक।

    1940- अवतार एनगिल- कवि एवं साहित्यकार।

    1954- ललिता वकील- हिमाचल प्रदेश की शिल्पकार व सामाजिक कार्यकर्ता।

    1957- के. सिवन- भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक।

    निधन
    2022- मंजू सिंह – हिन्दी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री और फिल्म प्रोड्यूसर।

    2017- गिरीश चन्द्र सक्सेना- जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल रहे।

    1859- जमशेदजी जीजाभाई- व्यवसायी और जाने-माने दानकर्ता।

    1950- रमण महर्षि – बीसवीं सदी के महान संत और समाज सेवक।

    1962- मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया- भारत के महान अभियंता एवं राजनयिक।

    1963- राहुल सांकृत्यायन- हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार।

    1986- नितिन बोस – प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, छायाकार और लेखक।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविधायक ढुल्लू महतो से जुड़े दो क्रिमिनल केस में सुनवाई हाई कोर्ट में 10 मई को
    Next Article फिल्म इंडस्ट्री को लेकर विद्या बालन का बेबाक बयान
    admin

      Related Posts

      अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा

      July 31, 2025

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राज्यसभा में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन सहित नए सदस्यों ने ली शपथ, कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित
      • पश्चिम बर्दवान में योगी आदित्यनाथ का हमला, बोले – माफिया प्रवृत्ति खत्म करने का संकल्प लेगी भाजपा
      • सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
      • मुख्यमंत्री सम्राट पहुंचे सचिवालय, अधिकारियों के साथ की बैठक, विजय चौधरी ने पदभार किया ग्रहण
      • बोकारो युवती लापता केस: हाईकोर्ट का सख्त आदेश, कोलकाता लैब में होगी कंकाल की DNA जांच
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version