Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राजस्थान की सभी सीटों पर भाजपा जीत रही है, भीलवाड़ा से जीत का रिकॉर्ड बनेगा: अमित शाह
    देश

    राजस्थान की सभी सीटों पर भाजपा जीत रही है, भीलवाड़ा से जीत का रिकॉर्ड बनेगा: अमित शाह

    adminBy adminApril 20, 2024Updated:April 20, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शाहपुरा। शाहपुरा जिले के शक्करगढ़ ग्राम में शनिवार को भीलवाड़ा संसदीय क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल के समर्थन में भाजपा की चुनावी महा संकल्प सभा का आयोजन हुआ। इसे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया। अपने चिर परिचित अंदाज में अमित शाह ने कांग्रेस पर करारा वार करते हुए कहा कि राजस्थान की सभी 25 सीटें भाजपा जीत रही है, इसमें कोई शक नहीं है। भीलवाड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा की जीत रिकॉर्ड तोड़ेगी।

    उन्होंने कहा कि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत केवल अपने बेटे के लिए काम कर रहे हैं लेकिन अशोक गहलोत का बेटा बड़ी मार्जिन से हार रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि रामलला के दर्शन नहीं करने वाले को जनता कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस पार्टी ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं पहुंचकर जनता का अपमान किया है। 2047 में विकसित भारत बनाने के लिए नरेन्द्र भाई मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान करते हुए अमित शाह ने कहा कि राजस्थान की तरह समूचे देश में इस बार भाजपा प्रचंड बहुमत से चुनाव जीत रही है। अमित शाह ने कहा कि राजस्थान 25 की 25 सीटें भाजपा को देने जा रहा है। प्रथम चरण में कल जो चुनाव हुआ है, उसमें 12 की 12 सीटें नरेन्द्र मोदी की झोली में जा रही हैं।

    अमित शाह ने कहा कि जो लोग वोट बैंक के लालच से रामलला के दर्शन नहीं करते है, उन्हें देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। मोदी ने देश को सुरक्षित और समृद्ध करने का काम किया है। मोदी ने भारत को 10 साल में 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था से 5वें नंबर पर पहुंचा दिया। नरेन्द्र मोदी ने सबसे बड़ा काम 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने का काम किया।

    केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भीलवाड़ा के सांसद सुभाष बहेड़िया के कार्यकाल में केंद्र सरकार द्वारा कराए गए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि नेशनल हाइवे 158, जयपुर उदयपुर वंदे मातरम ट्रेन, भीलवाड़ा में मेडिकल कॉलेज, भीलवाड़ा से आसींद व गुलाबपुरा रोड पर नेशनल हाइवे, भीलवाड़ा स्टेशन का जीर्णोद्धार यह सब सांसद बहेड़िया के विकास कार्यों के खाते में जाता है। उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा में विकास जो कराए गए हैं, वह केवल भाजपा के शासन में ही हुए हैं।

    केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने एक झटके से ट्रिपल तलाक को हटाया है। नया संसद भवन बनाया गया है। कर्त्तव्य पथ बनाया। अंग्रेजों के कानून को हटाकर नया कानून बनाया। 80 करोड़ गरीबों के कल्याण के लिए काम किया। मुफ्त राशन दिया। 12 करोड़ शौचालय बनाकर माताओं-बहनों का सम्मान किया। 10 करोड़ लोगों को उज्ज्वला का कनेक्शन दिया। 14 करोड़ जनता को नल से जल दिया।

    उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा में प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल को दिया गया हर वोट नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगा। मोदी ने जो भी वादे किए, उन्होंने पूरे किए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कहते हैं कि राजस्थान वालों का कश्मीर से क्या लेना-देना। खड़गे को नहीं मालूम कि राजस्थान से कितने लोग सेना में हैं। कश्मीर के लिए राजस्थान के न जाने कितनी माताओं ने अपने लाल की बलि दी है। अनुच्छेद 370 हटाना चाहिए कि नहीं। हटाना चाहिए। कांग्रेस पार्टी 70-70 साल से अनुच्छेद 370 को संभालकर बैठी थी। मोदी ने इसे समाप्त कर दिया। कश्मीर को हमेशा के लिए भारत का हिस्सा बना दिया।

    गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ हर तीन महीने में विदेश यात्रा करने वाले राहुल बाबा हैं, दूसरी तरफ दीपावली के दिन भी काम करने वाले नरेन्द्र मोदी हैं। सोनिया गांधी का एजेंडा है, “मेरे बेटे को प्रधानमंत्री बनाओ, मोदी का एजेंडा है मेरे भारत को महान बनाओ।”

    गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास ना नीति है, ना नीयत है, ना नेता हैं, मोदी को वोट दीजिए और अगले 5 साल में भारत को दुनिया में उचित सम्मान वाले स्थान पर पहुंचाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोयला कारोबारी इजहार की जमानत पर इडी को जवाब के लिए मिला समय, 23 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई
    Next Article पहले चरण के चुनाव में ही मतदाताओं ने इंडी गठबंधन को नकार दिया: मोदी
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री बुधवार से पांच देशों की यात्रा पर, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

      June 30, 2025

      अमृतसर में साठ किलो हेरोइन बरामद

      June 30, 2025

      पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगदड़, तीन मरे, 50 घायल

      June 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री बुधवार से पांच देशों की यात्रा पर, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग
      • हूल दिवस पर भाकपा ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
      • शराब घोटाला में आरोपित विनय सिंह को फिलहाल कोर्ट से राहत नहीं
      • राज्य सरकार लूट रही है संपदाएं, बाहरी तत्वों के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष : जेएलकेएम
      • जल, जंगल और जमीन को बचाने की सबसे बड़ी लड़ाई थी हूल क्रांति : रंजन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version