Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भाजपा का संकल्प पत्र देशवासियों की एंबीशन पूरा करने का मिशन- प्रधानमंत्री
    देश

    भाजपा का संकल्प पत्र देशवासियों की एंबीशन पूरा करने का मिशन- प्रधानमंत्री

    adminBy adminApril 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पार्टी के संकल्प पत्र को 140 करोड़ देशवासियों की एंबीशन (आकांक्षाओं) पूरा करने का मिशन बताया। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र युवा, नारी, गरीब और किसान को सशक्त करने की हमारी सोच से प्रेरित है। भाजपा लोगों को सम्मान के साथ गुणवत्तापूर्ण जीवन और नए अवसर देना चाहती है। उन्होंने एकसाथ राज्यों और केन्द्र में चुनाव और समान नागरिक संहिता पर जोर देते हुए अपने अगले कार्यकाल में भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई की गारंटी दी।

    भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में ‘संकल्प पत्र’ नाम से अपना घोषणापत्र जारी किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह एवं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने पार्टी मुख्यालय में संकल्प पत्र जारी किया।

    इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्रियों, पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा नेता मोदी ने विकसित भारत के संकल्प को दोहराया। संकल्प पत्र में उल्लेखित गारंटियों को जिक्र करते हुए उन्होंने देश के समाजिक, डिजिटल और भौतिक ढांचागत सुविधाओं को विस्तार देने की अपनी सरकार की नीति को जारी रखने की बात कही।

    भाजपा नेता ने कहा कि उनकी सरकार आने पर राष्ट्रीय सहकारिता नीति लाई जाएगी, श्री अन्न पर बल दिया जाएगा, पश्चिमी भारत के बाद पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी भारत में बुलेट ट्रेन लाई जाएगी, वंदे भारत का मेट्रो, स्लीपर और चेयरकार तीन रुपों में विस्तार किया जाएगा।

    प्रधानमंत्री ने वर्तमान में जारी सरकार की योजनाओं को आगे भी जारी रखने और विस्तार देने की गारंटी दी । उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ 70 वर्ष के अधिक आयु के बुजुर्गों को दिया जाएगा। योजना के तहत 5 लाख तक का मुफ्त इलाज कराया जा सकता है। 3 करोड़ नए घर बनाये जायेंगे। लोगों के घरों तक सस्ती पाइप के माध्यम से गैस पहुंचायी जाएगी। मुद्रा ऋण को दोगुना यानी 20 लाख किया जाएगा। 3 करोड़ लखपति दीदी बनाई जायेंगी। महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन, जनजातीय गौरव दिवस, एकलव्य स्कूल, तमिल भाषा को बढ़ावा दिया जाएगा।

    संकल्प पत्र जारी करते समय रक्षा मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 5 वर्षों में संकल्पित भारत-सशक्त भारत के संकल्प को पूरा करने पर सफलतापूर्वक काम किया है। अब हम भारत के 140 करोड़ नागरिकों के सामने अपना नया संकल्प पत्र प्रस्तुत करने जा रहे हैं।

    उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि मोदी जी के नेतृत्व में हमने देशवासियों से किया गया हर वादा पूरा किया है। चाहे 2014 का संकल्प पत्र हो या 2019 का घोषणा पत्र हो, मोदीजी के नेतृत्व में हमने अपने हर संकल्प को पूरा किया है।

    लोकसभा चुनाव-2024 के संकल्प पत्र के विमोचन के दौरान प्रधानमंत्री ने युवा, महिला, किसान और गरीब चार वर्गों से एक-एक व्यक्ति को ये संकल्प पत्र सौंपा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईरान का इजराइल पर मिसाइल व ड्रोन से हमला, नेतन्याहू ने कहा- हर स्थिति को तैयार, सुरक्षा परिषद् ने बुलाई आपात बैठक
    Next Article भाजपा का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा : कांग्रेस
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version