Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»पलवल : कोर्ट आदेश पर दहेज हत्या के आरोप में छह पर केस दर्ज
    राज्य

    पलवल : कोर्ट आदेश पर दहेज हत्या के आरोप में छह पर केस दर्ज

    adminBy adminApril 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलवल। पलवल में शादी के बाद विवाहिता की उसके पति की गैर मौजूदगी में ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया, तो उसके पिता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर कैंप थाना पुलिस ने करीब चार महीने बाद अब छह नामजद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार जिला गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) के ढूंडेरा गांव निवासी राजेंद्र ने कोर्ट में दायर इस्तगासा में कहा कि उसने अपनी बेटी सुन्दरी की शादी 23 अप्रैल 2017 को सल्लागढ़ पलवल निवासी राजकुमार के साथ की थी। राजकुमार सीआरपीएफ में नौकरी करता है और फिलहाल जम्मू-कश्मीर में तैनात है।

    पिता का आरोप है कि उसकी बेटी का देवर संजय, कपिल, देवरानी नीतू, ससुर किशन, सास रवि व बुआ सास शशी दहेज से संतुष्ट नहीं थे और दहेज की मांग कर उसकी बेटी को परेशान करते थे। पीडित अपनी पत्नी के साथ बेटी के ससुराल पलवल गया और उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने, बल्कि उनके साथ भी गाली-गलौज कर वापस भेज दिया।

    उसने अपने दामाद से फोन पर बात की तो उसने कहा कि वह आकर अपने परिवारवालों को समझा देगा। अपनी बेटी सुन्दरी के साथ रोज-रोज हो रहे क्लेश की वजह से अपनी छोटी बेटी मुस्कान को सुन्दरी के पास भेज दिया। मुस्कान ने फोन पर बताया कि दीदी को अपने पास बुला लो, ये लोग दीदी को जान से मारने की योजना बना रहे हैं।

    इसके बारे में उसने अपने दामाद राजकुमार को फोन पर बताया तो उसने कहा कि कुछ दिन की छुट्टी लेकर आऊंगा, फिर किराए पर मकान लेकर दूसरी जगह मकान दिलाकर अलग रख दूंगा। लेकिन जब उसकी छोटी बेटी मुस्कान कॉलेज चली गई और सुन्दरी की पांच वर्षीय बच्ची माव्या स्कूल गई हुई थी तो पीछे से आरोपियों ने उसकी बेटी सुन्दरी का तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी। ये वारदात नवंबर 2023 में हुई थी।

    इसकी शिकायत पिता ने कैंप थाना पुलिस को दी तो पुलिस ने आरोपियों से मिली भगत कर मुकदमा दर्ज नहीं किया और उन्हें झूठा आश्वासन देकर टाल दिया कि सुन्दरी का बिसरा जांच के लिए एफएसएल मधुबन भिजवा दिया है, जैसे ही रिपोर्ट आ जाएगी कार्रवाई करेंगे। इसके बाद उन्होंने एसपी को लिखित शिकायत दी, उस पर भी कार्रवाई नहीं हुई तो अब उन्हें न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअभिषेक बनर्जी के हेलीकॉप्टर की तलाशी पर भड़की ममता, भाजपा पर साधा निशाना
    Next Article बीजेपी का संकल्प पत्र युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है: गिरीश चंद्र यादव
    admin

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      • अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version