Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मुख्यमंत्री ने एनडीए प्रत्याशी संतोष कुशवाहा को अपार मतो से जीत दिलाने की अपील जनता से की
    राज्य

    मुख्यमंत्री ने एनडीए प्रत्याशी संतोष कुशवाहा को अपार मतो से जीत दिलाने की अपील जनता से की

    adminBy adminApril 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्णियां। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पूर्णिया के बनमनखी स्थित सुमरित उच्च विद्यालय के मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्णिया के जदयू प्रत्याशी सांसद संतोष कुशवाहा को वोट देकर बिहार में 40 और देश में 400 पार सीट से एनडीए को जीताने की अपील की ।

    इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वे लोग 1995 से भाजपा के साथ काम कर रहे हैं जिस समय वाजपेई जी की सरकार थी तब से साथ हैं और इस बीच कितना काम हुआ है इसे आप तो देख सकते हैं । उन्होंने खासकर लड़कियों की शिक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि उनके शासनकाल में लड़कियों को शिक्षा पर काफी जोर दिया गया, जिसका परिणाम रहा कि बिहार में प्रजनन दर काफी घटी है ।उन्होंने कहा कि लड़कियां जैसे-जैसे शिक्षित होती गई वैसे-वैसे बिहार में प्रजनन दर घटता गया और आज बिहार प्रजनन दर के मामले में पूरे देश में सबसे अच्छा है।

    सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार ने मुसलमानो के लिए भी काफी काम किया। पहले हिंदू- मुस्लिम को आपस में लड़ाते रहते थे लेकिन अब लोग जागरूक हो गए है।उन्होंने कहा कि उसने तलाकशुदा महिलाओं के स्वावलंबन के लिए काम किया है । पहले 10 हजार देते थे अब उसे बढ़ा कर 25 हजार कर दिया हूँ। इसके अलावा हर जगह कब्रिस्तान,मदरसा और अन्य चीजों को आगे बढ़ाया है। आज सड़क, स्वास्थ्य बिजली सहित हर क्षेत्र में काम हुआ है लेकिन कुछ लोग अब भी लोगों को बरगलाने मे लगे हैं ।किसी के झांसे में नहीं आना है।उन्होंने लोगों से अपील किया कि आने वाले 26 अप्रेल को तीन नम्बर पर अधिक से अधिक वोट डालकर एनडीए प्रत्याशी संतोष कुशवाहा को जिताएं ताकि तीसरी बार केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाया जा सके.।

    सीएम नीतीश कुमार ने सभा मे मौजूद लोगों को आगाह करते हुए कहा कि कुछ लोग बरगलाकर वोट लेने के फेर में लगे हैं याद रखिये केंद्र में नरेंद्र मोदी जी हैं और बिहार में नीतीश कुमार है। ऐसे में आप सोच सकते हैं कि आपके साथ कौन खड़ा होगा. ये सब फालतू लोग है इसके झांसे में नही आना है।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में आईएनडीआई गठबंधन की प्रत्यशी बीमा भारती का नाम लिए बगैर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप सब तो जानते हीं हैं उन्हें विधायक बनाए, कैबिनेट में भी शामिल किया।जिद पर अड़ी थीं फिर मंत्री बना दीजिए। मना कर दिए तो सब कुछ भूल के इधर से उधर चली गईं।आज देख लीजिए क्या हालत है।

    सीएम ने लालू- राबड़ी राज पर भी हमला बोलते हुए कहा कि पति-पत्नी ने बिहार में लंबे समय तक राज किया। पति हटे तो पत्नी को सीएम बना दिया। 2005 से पहले बिहार में कुछ भी नहीं था। लोग बाहर निकलने से डरते थे इसके बाद देखिए कितना काम हुआ है। हमने सब काम करवाया है।नीतीश कुमार ने लोगों से कहा कि अपने बच्चों को बताइए कि पहले क्या हाल थे और अब क्या हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत-नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों के बीच हुई समन्वय बैठक
    Next Article नवादा में मालगाड़ी ने ऑटो में मारी टक्कर,महिला की मौत,सात घायल
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version