Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले सीसीटीवी में कैद, बिश्नोई गैंग से कनेक्शन
    राज्य

    सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले सीसीटीवी में कैद, बिश्नोई गैंग से कनेक्शन

    adminBy adminApril 15, 2024Updated:April 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग के मामले में पुलिस को एक बड़ा सुराग हाथ लगा है। पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है, जिसमें फायरिंग करने वाले दो लोग दिखे हैं। इनमें से एक की पहचान हुई है, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर है।

    दरअसल, फिल्म अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर पर 14 अप्रैल तड़के सुबह फायरिंग की गई थी।घटना के वक्त सलमान समेत बाकी सभी लोग घर के अंदर थे, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच कर रही है। बांद्रा पुलिस ने हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

    घटना के संबंध में जोन 9 के पुलिस उपायुक्त राज तिलक रौशन ने सोमवार को कहा कि दोनों एक बाइक से आए और सुबह करीब 5 बजे अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की और भाग गए। चार से पांच राउंड फायरिंग की गयी। उन्होंने बताया कि हमने इस मामले की जांच के लिए 15 पुलिस टीमें बनाई हैं। हम सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं। हम हमलावरों को जल्द ही पकड़ लेंगे।

    रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि शूटरों ने किसी व्यक्ति पर नहीं, बल्कि हवा में गोलियां चलाईं। यह फायरिंग हमला करने के लिए नहीं बल्कि दहशत फैलाने और संदेश देने के लिए की गई थी। मामले में शामिल दोनों सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। देर शाम पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान की। उसका नाम विशाल उर्फ कालू है और वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर है। विशाल गुड़गांव के रहने वाले हैं। वह राजस्थान में गोदारा नाम के गैंगस्टर के लिए काम करता है। वह मूसवाला सहित कई हाई-प्रोफाइल हत्याओं में शामिल होने और उसके कनाडा में रहने की खबर है।

    पुलिस के मुताबिक, विशाल और उसके दोपहिया वाहन सवार सहयोगी ने पिछले कुछ दिनों से सलमान खान के घर पर रेकी की होगी। इस बीच घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बाद में एक किलोमीटर दूर एक चर्च के पास मिली। दोपहिया वाहन पनवेल के एक निवासी के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस जांच कर रही है कि बाइक चोरी की है या नहीं।

    पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, बाइक छोड़ने के बाद दोनों संदिग्ध कुछ देर तक पैदल चले और फिर रिक्शा लेकर बांद्रा रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से वे उत्तर की ओर जाने वाली लोकल ट्रेन पर चढ़ गए। पुलिस को आशंका है कि दोनों ने रास्ते में अपने कपड़े बदले होंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईपीएल में सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाले भारतीय बने रुतुराज गायकवाड़
    Next Article गीता कोड़ा पर हमला मामले में भाजपा ने एडीजी को सौंपा ज्ञापन
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री का पाकिस्तान पर निशानाः सिंधु जल समझौते पर अभी कार्रवाई शुरू नहीं की, वे पहले ही घबरा गए

      May 27, 2025

      अपने ठिकानों से भागे आतंकी फिर से शिविरों में लौटने लगे, सुरक्षाबल चौकस : बीएसएफ

      May 27, 2025

      गांधीनगर में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो, हजारों की भीड़ उमड़ी

      May 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री का पाकिस्तान पर निशानाः सिंधु जल समझौते पर अभी कार्रवाई शुरू नहीं की, वे पहले ही घबरा गए
      • अपने ठिकानों से भागे आतंकी फिर से शिविरों में लौटने लगे, सुरक्षाबल चौकस : बीएसएफ
      • गांधीनगर में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो, हजारों की भीड़ उमड़ी
      • पटना एम्स के जूनियर डॉक्टर की काेराेना रिपोर्ट पॉजिटिव, तीन हुई संक्रमित मरीजाें की संख्या
      • प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीयमंत्री गडकरी को जन्मदिन की बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version