Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    देश

    देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 10, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -फरीदाबाद जिले के धौज गांव के ही रहने वाले इमाम के घर से विस्फोटक बरामद
    फरीदाबाद। दिल्ली, हरियाणा एवं जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में सात आतंकवादियों को गिरफ्तार कर बड़े हमलों की साजिश को विफल कर दिया गया। पकड़े गए आतंकवादी अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय थे। पकड़े गए आतंकियाें से अब तक 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक सामग्री बरामद हाे चुकी है। फरीदाबाद जिले के धाैज गांव के रहने वाले इमाम से किराये पर कमरा लेकर आतंकी ने हथियारों तथा विस्फोटक का स्टोर बनाया था।

    पुलिस आयुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपिताें की शिनाख्त आरिफ निसार उर्फ साहिल निवासी नौगाम, श्रीनगर, यासिर-उल-अशरफ निवासी नौगाम श्रीनगर, मकसूद अहमद डार उर्फ शाहिद निवासी नौगाम श्रीनगर, मौलवी इरफान अहमद निवासी शोपियां, जमीर अहमद अहंगर उर्फ मुतलाशा, निवासी वाकुरा गांदरबल, डा. मुजम्मिल शकील गणाई उर्फ मुसैब निवासी कोइल पुलवामा, डा. आदिल अहमद, निवासी वानपोरा कुलगाम के रुप में हुई है।

    इसके अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लखनऊ से भी एक महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को हिरासत में लिया है। शाहीन डॉक्टर मुजम्मिल शकील की मित्र है। मुजम्मिल, डॉक्टर शाहीन की कार इस्तेमाल करता था। पुलिस ने अभी महिला की अधिकारिक गिरफ्तारी नहीं दशाई है।

    पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, आरोपित मुजामिल की पूछताछ व तकनीकी सहायता से फरीदाबाद व जम्मू कश्मीर पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 8 नवम्बर को एक क्रिनकॉव असाल्ट राइफल, 3 मैग्जीन, 83 जिंदा कारतूस, एक पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस व दो मैग्जीन बरामद किये। इसके बाद नाै नवंबर काे गांव धौज से फतेहपुर तगा रोड पर बने एक कमरे से आईईडी बनाने के लिए विस्फोटक/ ज्वलनशील पदार्थ लगभग 358 किलोग्राम (अमोनिया+नाइट्रेट) व अन्य सामग्री कैमिकल, ज्वलनशील पदार्थ, बिजली के सर्किट, बैटरी, वायर, रिमोट कंट्रोल, टाइमर, मेटल सीट आदि बरामद किये।

    उन्होंने आगे बताया कि सोमवार को फरीदाबाद व जम्मू कश्मीर पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांव फतेहपुर तगा स्थित डहर कॉलोनी से लगभग 2563 किलोग्राम विस्फोटक/ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया है। इस प्रकार टीम द्वारा अब तक लगभग 2900 से अधिक किलोग्राम से अधिक विस्फोटक/ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया गया है।

    बताया गया कि जिस घर से ये सामान बरामद हुआ है, वो घर हरियाणा के फरीदाबाद जिले के धौज गांव के ही रहने वाले इमाम का है। इसके पास मुजम्मिल अक्सर मिलने के लिए आता था। फतेहपुर तगा में पुलिस को सर्च ऑपरेशन के दौरान 2563 किलोग्राम विस्फोटक मिला है। इस विस्फोटक को 50 बोरो में भरकर रखा गया था। पुलिस टीम को जिस मकान से ये विस्फोटक मिला है। वह मस्जिद के इमाम इरफान का था। उनसे यह मकान चार साल पहले खरीदा था। यह मकान उसने किसी परिवार को किराए पर दिया हुआ है। इस सप्ताह दिल्ली के पास फरीदाबाद में जम्मू-कश्मीर पुलिस और हैदराबाद में गुजरात पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने डॉक्टरों की गिरफ्तारी की, जिसकी वजह से दो आतंकवादी हमले विफल हाे गए।

    पहले मामले में आदिल अहमद और मुजम्मिल शकील नाम के दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया और इनके पास से भारी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट, एक विस्फोटक एजेंट के साथ-साथ डेटोनेटर और कुछ गोला-बारूद और दो असॉल्ट राइफलें बरामद की गईं। जांच अधिकारी एक तीसरे डॉक्टर की भूमिका भी जांच कर रहे हैं जो एक महिला है। इसी की कार में दो बंदूकें और गोला-बारूद रखा हुआ था।

    दूसरे मामले में चीन से मेडिकल डिग्री हासिल करने का दावा करने वाले डॉक्टर अहमद मोहियुद्दीन सैयद को तीन पिस्तौल और 30 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया। गुजरात पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते को चार लीटर अरंडी का तेल भी मिला, जिसका इस्तेमाल राइसिन नामक एक शक्तिशाली विष बनाने में किया जाता है। इन दोनों मामलों ने देश की खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है, खासकर तब जब अधिकारियों ने पाया कि सैयद का संबंध इस्लामिक स्टेट-खोरासान प्रांत से है, जो बड़े आईएसआईएस संगठन की एक क्षेत्रीय शाखा है और जिसका संबंध विभिन्न सामूहिक हताहत घटनाओं से रहा है।

    रविवार की रात जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक टीम ने 350 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया था। यह एक गंधहीन, सफेद रसायन होता है जो सही परिस्थितियों में बड़े विस्फोट का कारण बन सकता है। यह बरामदगी राठेर नाम के एक कश्मीरी डॉक्टर की ओर से दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई, जिसे श्रीनगर में एक अन्य पाक-आधारित आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर चिपकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। राठेर पिछले साल तक जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज में काम करता था। पुलिस ने बताया कि कॉलेज में उसके लॉकर से एक असॉल्ट राइफल बरामद हुई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    Next Article दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल

      November 10, 2025

      विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी

      November 10, 2025

      सीमांचल बनेगा किंगमेकर! बिहार चुनाव की सियासी रण का नया मोर्चा, राष्ट्रीय राजनीति पर असर तय

      November 10, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
      • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
      • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
      • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
      • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version