Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»दुर्गापुर-बर्दवान से: दिलीप घोष भाजपा उम्मीदवार, तृणमूल ने भी पूर्व भाजपा नेता कीर्ति आजाद को दिया है टिकट, मुकाबला दिलचस्प
    राजनीति

    दुर्गापुर-बर्दवान से: दिलीप घोष भाजपा उम्मीदवार, तृणमूल ने भी पूर्व भाजपा नेता कीर्ति आजाद को दिया है टिकट, मुकाबला दिलचस्प

    adminBy adminApril 1, 2024Updated:April 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनावी दंगल दिलचस्प हो गया है। यहां की बर्दवान-दुर्गापुर लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर होनी है। इस बार यहां से जिन दो उम्मीदवारों में टक्कर है उनमें से एक है भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चर्चित नेता दिलीप घोष। उन्हें इस बार पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है जबकि यहां से मौजूदा सांसद एसएस अहलूवालिया का टिकट काटा गया है। उधर दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस ने इस सीट से पूर्व खिलाड़ी कीर्ति आजाद को मैदान में उतारा है। वह भी पहले भाजपा नेता ही थे, इसलिए एक तरह से कह सकते हैं कि दोनों नेताओं में टक्कर होनी है। वामदलों ने फिलहाल यहां से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, ना ही कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार का ऐलान हुआ है।

    क्या है भौगोलिक स्थिति?

    बर्दवान-दुर्गापुर पश्चिम बंगाल का एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। यह एक प्रमुख औद्योगिक शहर है जो पश्चिम बर्दवान जिले में स्थित है। यह कोलकाता और सिलीगुड़ी के बाद पश्चिम बंगाल का तीसरा सबसे महत्वपूर्ण शहर है। 2011 की जनगणना के अनुसार, इस शहरी समूह की जनसंख्या पांच लाख 66 हजार 937 थी, जिसमें से दो लाख 94 हजार 349 पुरुष और दो लाख 72 हजार 588 महिलाएं हैं।

    क्या है राजनीतिक इतिहास

    बर्दवान-दुर्गापुर संसदीय क्षेत्र का गठन 2009 में हुआ और यह लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। बर्दवान दुर्गापुर सीट पर पहली बार हुए चुनाव में माकपा के प्रोफेसर एस. के. सैदुल हक ने जीत हासिल की थी, उन्होंने कांग्रेस की नरगिस बेगम को हराया था। 2014 के चुनाव में सियासी समीकरण बदले और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की डॉक्टर ममताज संघमिता ने माकपा के एस के सैदुल हक को हराया और सांसद चुनी गईं थी।

    वहीं विधानसभाओं की बात करें तो बर्दवान-दुर्गापुर में सात विधानसभा सीटें आती हैं, इनमें बर्दवान दक्षिण, मोंटेश्वर, बर्दवान उत्तर, भतार, गलसी, दुर्गापुर पूर्व और पश्चिम शामिल हैं।

    क्या है 2019 का जनादेश ?

    2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के डॉ. एसएस अहलूवालिया पांच लाख 98 हजार 376 वोटों से जीते थे। तृणमूल कांग्रेस की डॉ. ममताज संघमित्रा को पांच लाख 95 हजार 937 वोट मिले जबकि माकपा के आभास रॉय चौधरी को एक लाख 61 हजार 329 वोट मिले थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिगड़े बोल पर दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत को चुनाव आयोग ने दी चेतावनी
    Next Article पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली याचिका
    admin

      Related Posts

      सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश

      May 17, 2025

      हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार

      May 17, 2025

      इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version