Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»ईडी के अधिकारी ने आवाज बंद रखने की दी थी नसीहत, जेल जाने के बाद भी बोलता रहूंगा: सुप्रियो
    Jharkhand Top News

    ईडी के अधिकारी ने आवाज बंद रखने की दी थी नसीहत, जेल जाने के बाद भी बोलता रहूंगा: सुप्रियो

    adminBy adminApril 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य में एक साल से अधिक समय से ईडी की कार्रवाई चल रही है। राज्य के तत्कालीन सीएम हेमंत सोरेन पर जमीन घोटाले का आरोप है। जिसके बाद 31 जनवरी से जेल में बंद हैं, तो वहीं जेएमएम के नेता अंतु तिर्की को भी पूर्व सीएम से जुड़े जमीन मामले में ईडी ने गिरफ़्तार किया और रिमांड पर लेकर हुई पूछताछ में कई चौंकनेवाले नाम सामने आये हैं। जिसमें सबसे पहला नाम पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य का आ रहा है। जिस पर श्री सुप्रियो ने कहा कि मैंने कुछ दिन पहले ही इशारा किया था कि अब मैं टारगेट में हूं। मुझे कुछ दिन पहले ही ईडी के एक अधिकारी ने अपनी आवाज बंद रखने का निर्देश दिया था। मैं एक राजनीतिक व्यक्ति हूं। और कई विषयों को लेकर कॉल आते हैं। जिसको लेकर मैं बात करता हूं। इसमें ट्रांस्फर के साथ कई अन्य कार्यों को लेकर होते हैं। जिस चैट को लेकर बात की जा रही है। क्या उस व्यक्ति का ट्रांसफर 2022 में उस पद पर हुआ।

    वायरल चैट की क्या है सत्यता
    जो चैट वायरल किया जा रहा कोर्ट से बाहर कैसे आया। क्या वह प्रमाणित कॉपी है। या सिर्फ मुझे बदनाम करने के लिए पब्लिक डोमेन में वायरल किया जा रहा है। बहुत होगा तो क्या होगा अपने नेता का साथ निभाने के लिए होटवार जेल में जाना होगा। अच्छा रहेगा, बिना होटवार गये आवाज शांत नहीं होगी। जेल जाने के बाद भी हमारी आवाज बंद नहीं होगी। जेल में रह कर प्रेस विज्ञप्ति लिखूंगा और जेल अधीक्षक की मुहर लगवा कर भेजता रहूंगा। पीएम के दौरे से पहले ही हमें ईडी बुलायेगी। और मैं पूरी तैयारी से जाऊंगा, अपना लगेज तक लेकर जाऊंगा। मैं अपना जमीर नहीं बेच सकता हूं। अपने लोगों को कभी भी व्यक्तिगत लाभ के लिए बदनाम नहीं कर सकता हूं। हमें जितना परेशान करना है कर सकते हैं। हम परेशान होने वाले नहीं हैं।

    खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा पर जेएमएम का बड़ा आरोप, 1400 एकड़ खुंटकटी जमीन हड़पने की तैयारी
    लोकसभा चुनाव में बयानबाजी का दौर जारी है। जेएमएम ने खूंटी सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पर आदिवासियों की 1400 एकड़ जमीन हथियाने का आरोप लगाया है।

    जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि खूंटी संसदीय क्षेत्र में जब चुनाव की घोषणा हुई तब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने राजा पीटर से समर्थन मांगा। राजा पीटर हत्या के आरोप में सजायाफ्ता हैं। उसी मामले में कुंदन पहन भी सजायाफ्ता है। उनसे क्यों नहीं समर्थन मांगा जा रहा है। ऐसे लोग बीजेपी का चुनाव प्रचार कर रहे हैं। जनजातीय के संबंध में अपना काम अर्जुन मुंडा ने कर लिया लेकिन आम लोगों का क्या हुआ। ऐसे लोगों के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है। खूंटी साधारण इलाका नहीं है। बिरसा मुंडा की धरती है। 1400 एकड़ खुंटकटी नेचर की जमीन बीजेपी के नेताओं ने हथिया लिया है।

    खूंटी सांसद के संरक्षण में चल रहा जमीन का काला कारोबार: जेएमएम विधायक
    विधायक विकास मुंडा ने कहा कि बीजेपी का दोहरा चरित्र सबके सामने आ गया है। खूंटी में चल रहे जमीन के कारोबार में पीछे से अर्जुन मुंडा का हाथ है। और खूंटी के सांसद गांव-गांव नहीं जा सकते हैं। क्योंकि लोगों के प्रश्न तैयार हैं। जिसका जवाब अर्जुन मुंडा नहीं देख सकते हैं। इतनी बड़ी जमीन को हड़पने को तैयारी की जा रही है। जबकि खुंटकटी जमीन की बिक्री नहीं की जा सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेवेन्द्र यादव बने दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष
    Next Article यह लोकसभा चुनाव लोकतंत्र की रक्षा करने और संविधान को बचाने के लिए है: चंपाई सोरेन
    admin

      Related Posts

      दरभंगा पहुंचे राहुल गांधी, आंबेडकर छात्रावास जाने पर अड़े

      May 15, 2025

      प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

      May 15, 2025

      बुलेट सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान का डर्टी बम खोल रहा किराना हिल्स के डर्टी सीक्रेट्स!
      • शेफर्ड और लिविंगस्टोन की आरसीबी में वापसी, प्लेऑफ से पहले टीम को मिला बूस्ट
      • मणिपुर में केसीएलए उग्रवादी समेत 10 गिरफ्तार
      • जम्मू-कश्मीर के नादेर-त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू
      • लखनऊ बस अग्निकांड में दो बच्चों समेत पांच की मौत, शवों की हुई शिनाख्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version