Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड की 4 लोकसभा सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी
    Top Story

    झारखंड की 4 लोकसभा सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी

    adminBy adminApril 18, 2024Updated:April 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य की चार लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही झारखंड में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित तीन एवं अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित एक लोकसभा सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। 25 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 26 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 29 अप्रैल है। नामांकन दाखिल कर चुके लोग अगर नाम वापस लेना चाहें, तो इस तारीख तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

    झारखंड में 4 लोकसभा सीटों पर 13 मई को मतदान होगा। उस समय पूरे देश में चौथे चरण का मतदान चल रहा होगा। राज्य की 4 लोकसभा सीटों पर वोट होना है, जिसमें सिंहभूम (एसटी), खूंटी (एसटी), लोहरदगा (एसटी) और पलामू (एससी) लोकसभा शामिल हैं।

    सिंहभूम (एसटी) लोकसभा सीट से भाजपा ने मधु कोड़ा की पत्नी और पूर्व कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा को चुनाव मैदान में उतारा है। उनके मुकाबले इंडी गठबंधन से झामुमो ने जोबा मांझी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इन दोनों के बीच में चित्रसेन सिंकू भी चुनाव लड़ रहे हैं।

    खूंटी में फिर अर्जुन मुंडा बनाम कालीचरण मुंडा

    खूंटी (एसटी) सीट से भाजपा ने एक बार फिर अर्जुन मुंडा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने पिछले बार के उम्मीदवार कालीचरण मुंडा को ही मैदान में अर्जुन मुंडा के मुकाबले उतारा है। मुंडा ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बहुत कम अंतर से कालीचरण मुंडा को पराजित किया था।

    लोहरदगा (एसटी) सीट पर भाजपा ने समीर उरांव को अपना उम्मीदवार बनाया है, तो कांग्रेस पार्टी ने सुखदेव भगत को टिकट दिया है। वहीं, पलामू (एससी) संसदीय सीट पर भाजपा ने लगातार दो बार से चुनाव जीत रहे पूर्व आईपीएस ऑफिसर वीडी राम को टिकट दिया है। विपक्षी गठबंधन की ओर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने ममता भुइयां को टिकट दिया है। सिंहभूम (एसटी) लोकसभा सीट पर पिछली बार गीता कोड़ा ने कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी। इस बार वह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं हैं। बाकी तीन लोकसभा सीटों खूंटी (एसटी), लोहरदगा (एसटी) और पलामू (एससी) पर भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी।

    चार लोकसभा क्षेत्र में कुल 63,99,582 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 32,12,549 पुरुष, 31,86,991 महिला और 42 थर्ड जेंडर वोटर हैं। सबसे ज्यादा 33 थर्ड जेंडर वोटर सिंहभूम (एसटी) लोकसभा क्षेत्र में हैं। इन चार लोकसभा क्षेत्रों में कुल 23 विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। पलामू (एससी) लोकसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 22,27,365 मतदाता हैं। मतदाताओं के मामले में सिंहभूम (एसटी) सीट दूसरे नंबर पर है। यहां मतदाताओं की संख्या 14,32,934 है। इसके बाद लोहरदगा (एसटी) का नंबर आता है, जहां कुल 14,27,022 वोटर हैं। इन चार लोकसभा क्षेत्रों में सबसे कम मतदाता खूंटी (एसटी) में हैं। यहां मतदाताओं की संख्या 13,12,261 है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनाबालिग से दुष्कर्म करने के दोषी को 10 साल कैद
    Next Article इंडी गठबंधन के प्रत्याशी राजद के शाहनवाज आलम ने भरा नामांकन का पर्चा
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version