Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची, जमशेदपुर, आदित्यपुर में करोड़ों का बिजली बिल बकाया
    झारखंड

    रांची, जमशेदपुर, आदित्यपुर में करोड़ों का बिजली बिल बकाया

    adminBy adminApril 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जल्द से जल्द वसूली के मूड में जेबीवीएनएल

    रांची। झारखंड बिजली वितरण निगम की ओर से हर महीने बिजली चोरी और अधिक बकाये के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। जिसमें बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई की जाती है। वहीं, औसतन हर छह महीने में जेबीवीएनएल की ओर से अधिक बिजली बिल बकायेदारों की सूची तैयार कर नोटिस भेजा जाता है। जिसमें सरकारी कार्यालय से लेकर निजी उद्योग और अन्य कंपनियां भी शामिल होती है।इसी क्रम में पिछले दिनों जमशेदपुर, कोल्हान, रांची में भी ऐसे बकायेदारों की सूची तैयार कर नोटिस भेजी गयी। हालांकि अलग-अलग आपूर्ति कार्यालय की ओर से इन दफ्तरों को अलग-अलग समय पर बिजली बिल जमा करने का आग्रह किया गया है। वहीं, किस्त में भी बिजली बिल भुगतान की जानकारी दी गयी है। तीन जिलों के आंकड़ों की मानें तो निगम को यहां से करोड़ों की राजस्व वसूली होगी।झारखंड बिजली वितरण निगम की मानें तो सिर्फ राजधानी में कई ऐसे सरकारी कार्यालय है जहां बिजली बिल करोड़ों में है। इसमें कुछ धार्मिक स्थल भी शमिल है। इसमें सबसे अधिक बिजली बिल बकाया रांची एसएसपी कार्यालय 5 लाख 24 हजार रुपए है।

    पूर्व मंत्री लुईस मंत्री के आवास का बिल 15 लाख, आड्रे हाउस का 52 लाख, रांची नगर निगम का 30 लाख बिजली बिल बकाया है। कांके स्थित कृषि भवन, आइएएस पूजा सिंघल आवास समेत अन्य कार्यालयों और सरकारी आवासों का बकाया करोड़ों में है।

    वहीं, जमशेदपुर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों से बिजली बिल वसूली के लिये नोटिस भेजा गया है। इसमें जमशेदपुर, आदित्यपुर, कोल्हान क्षेत्र शामिल है। जहां के सरकारी कार्यालयों में कुल 81 करोड़ रुपए बकाया है। सिर्फ आदित्यपुर विद्युत अवर प्रमंडल के अधीन आनेवाले सरकारी विभागों और बड़े उद्योगों पर ही करीब 7 करोड़ से अधिक का बिजली बिल बकाया है। इसमें नगर निगम, पीएचडी, जेआरडीसीएसल और जियाडा जैसे सरकारी विभाग शामिल हैं। आदित्यपुर के सरकारी विभागों के पास एचटी और एलटी कनेक्शन मिलाकर करीब सात करोड़ का बकाया है।

    आदित्यपुर नगर निगम पर करीब 1।10 करोड़, पीएचडी पर लगभग 3। 20 करोड़, जियाडा पर 1।66 करोड़ और जेआरडीसीएल पर लगभग 45 लाख का बिजली बिल बकाया है।

    आपूर्ति कार्यालयों की मानें तो एकमुश्त बिल का भुगतान नहीं कर पाते हैं तो उनके लिए किश्तवार बिल भुगतान करने की भी व्यवस्था है। वे इसका भी लाभ ले सकते हैं। अधिकारों की मानें तो मार्च महीने में राजस्व वसूली का दबाव निगम के उपर रहता है। इसको देखते हुए सभी संबंधित विभागों को नोटिस भेजा गया है। यदि समय रहते उनके द्वारा बकाया बिल का भुगतान नहीं किया गया तो उनका कनेक्शन काटा जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिक्षा विभाग ने लिखा कार्मिक को पत्र, फर्जी निवास-जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने वाले अफसरों पर कार्रवाई करें
    Next Article पहाड़िया लड़की के साथ गोड्डा में गैंगरेप, मेला देखकर लौट रही थी युवती
    admin

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version