Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»शिक्षा विभाग ने लिखा कार्मिक को पत्र, फर्जी निवास-जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने वाले अफसरों पर कार्रवाई करें
    झारखंड

    शिक्षा विभाग ने लिखा कार्मिक को पत्र, फर्जी निवास-जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने वाले अफसरों पर कार्रवाई करें

    adminBy adminApril 2, 2024Updated:April 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। सीबीआई की जांच में झारखंड में बड़े पैमाने पर फर्जी डोमेसाइल निर्गत किए जाने के खुलासे के बाद अब झारखंड का स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भी हरकत में है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से इस बाबत झारखंड के कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग को पत्र लिखा गया है और सीबीआई जांच रिपोर्ट व रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के पत्र का हवाला देते हुए कहा कि सैनिक स्कूल तिलैया में प्रवेश परीक्षा 2018 की प्रक्रियाओं में अनियमितता की शिकायत मिली है।यह बात सामने आयी है कि कई उम्मीदवारों ने झारखंड कोटे से प्रवेश लिया है जबकि वे झारखंंड राज्य के नहीं थे। निदेशालय ने कहा कि इनके फर्जी अधिवास प्रमाण पत्र दर्ज है और ये सारे प्रमाण पत्र झारखंड के अधिकारियों के द्वारा निर्गत किए गये हैं। ऐसे में रक्षा मंत्रालय भारत सरकार का पत्र का हवाला देते हुए निदेशालय ने कार्मिक विभाग को पत्र लिखा है और पूरे मामले में उचित कार्रवाई करने व इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो इसके लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश भी जारी किया जाये।

    क्या है मामला
    दरअसल, सैनिक स्कूल तिलैया में 2018 में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही अनियमिता की शिकायत आयी थी। पूरे मामले की सीबीआई जांच का आदेश हुआ था। सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट रक्षा मंत्रालय भारत सरकार को भी दी। यह बात सामने आयी कि बड़े पैमाने पर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र व डोमेसाइल बनाया गया और इसके आधार पर उन्होंने अपना नामांकन झारखंड कोटे से करा लिया। जबकि वे झारखंडी नहीं थे।

    ऐसे में परीक्षा में गड़बड़ी हुई और योग्य अभ्यर्थी नामांकन से वंचित रह गये। पूरे मामले को रक्षा मंत्रालय ने गंभीरता से लिया और झारखंड सरकार के मुख्य सचिव को दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा। मामले की समीक्षा होने के बाद शिक्षा विभाग अंतर्गत माध्यमिक निदेशालय ने कार्मिक विभाग को भी पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाई कोर्ट ने मौखिक कहा- लगातार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों का ड्राइविंग लाइसेंस क्यों नहीं निलंबित किया जाता है?
    Next Article रांची, जमशेदपुर, आदित्यपुर में करोड़ों का बिजली बिल बकाया
    admin

      Related Posts

      शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

      June 3, 2025

      कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले

      June 3, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
      • कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले
      • युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल
      • अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा
      • रांची में पुलिसकर्मियों पर हमला, थाना प्रभारी समेत पुलिस जवान घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version