Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»छह साल पुरानी लड़ाई को भूलकर साथ नजर आए कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर
    मनोरंजन

    छह साल पुरानी लड़ाई को भूलकर साथ नजर आए कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर

    adminBy adminApril 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कॉमेडी किंग और एक्टर कपिल शर्मा इन दिनों अपने नए शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार कपिल का शो कई वजहों से बेहद खास है। इसकी एक वजह ये भी है कि छह साल बाद दर्शकों को कॉमेडियन सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा को एक साथ देखने का मौका मिला है। हालांकि, कहा जाता है कि इनके बीच विवाद अभी भी खत्म नहीं हुआ है।

    इस बार कपिल का शो टीवी पर नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रसारित किया जा रहा है। शो के अब तक दो एपिसोड आ चुके हैं। पहले एपिसोड में रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी पारिवारिक मेहमान के रूप में शामिल हुए। दूसरे पार्ट में क्रिकेट की दुनिया के दो सबसे महान खिलाड़ी क्रिकेटर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर नजर आए।

    ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा’ के ये दोनों एपिसोड काफी मनोरंजक रहे। पिछले 6 साल से चली आ रही अपनी दुश्मनी को भुलाकर ये दोनों कॉमेडियन एक बार फिर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के साथ जुड़ गए हैं। लेकिन इसी बीच अब कपिल का पोस्ट सबका ध्यान खींच रहा है। इस पोस्ट में कपिल एक बार फिर सुनील पर तंज कसते नजर आ रहे हैं।

    एक्टर कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में कपिल और सुनील प्लेन में बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनके ट्रैवल लुक की बात करें तो कपिल ने नियॉन कलर की हुडी और ब्लैक पैंट पहना हुआ है। सुनील ने ब्लू डेनिम जींस और व्हाइट टी-शर्ट के साथ क्रीम कलर की जैकेट पहनी है। ये दोनों अपने हाथों से इशारा कर रहे हैं कि वो प्लेन में हैं। कपिल ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “चिंता मत करो दोस्तों, यह एक छोटी फ्लाइट है।” आज भी ये दोनों पुराने झगड़े को लेकर एक-दूसरे को चिढ़ाते नजर आते है।

    कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यूजर्स अब इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इन दोनों स्टार्स को एक साथ देखकर उनकी जोड़ी की तारीफ की है। तो वहीं कई लोगों ने कपिल के इस कैप्शन को देखा और उस पर कमेंट भी किया। एक यूजर ने लिखा, ‘सुरक्षित उड़ान और सुरक्षित लड़ाई।’ कपिल के पोस्ट पर कई सेलिब्रिटीज ने भी रिएक्ट किया और उनकी तारीफ की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबोल्ड केयर की जॉनी सिन्स के साथ साझेदारी, नजर आएगा रणवीर सिंह का मजाकिया अंदाज
    Next Article अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा-2’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 15 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी
    admin

      Related Posts

      ‘सैयारा’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार

      August 2, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ का जादू

      August 2, 2025

      ‘वॉर 2’ का पहला रोमांटिक गाना ‘आवन जावन’ रिलीज

      July 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारयण सिंह का निधन
      • यूपी: इटावा में हत्या के मामले में दोषी को हुई आजीवन कारावास, पचास हजार जुर्माना
      • पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version