Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»आईएनडीआईए की सरकार बनी तो गरीब परिवार की एक महिला को देंगे एक लाख की राशि: राहुल गांधी
    राज्य

    आईएनडीआईए की सरकार बनी तो गरीब परिवार की एक महिला को देंगे एक लाख की राशि: राहुल गांधी

    adminBy adminApril 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भागलपुर बिहार। राज्य के भागलपुर के सैंडिंस कंपाउंड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 150 से अधिक सीटें नहीं मिलने वाली है। यह चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि देश के अरबपतियों का मोदी सरकार ने 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया। आईएनडीआईए की सरकार बनेगी तो जितना कर्ज पूंजीपतियों का माफ किया गया, उतना कर्ज किसानों का भी माफ किया जाएगा।

    राहुल गांधी ने कहा कि यूपीए शासन काल में किसानों का कर्ज माफ हुआ था लेकिन भाजपा सरकार ने पूंजीपतियों का जितना कर्ज माफ किया उतनी राशि से कई बार किसानों का कर्ज माफ हो सकता है। उन्होंने कहा कि आईएनडीआईए की सरकार बनने के बाद गरीब परिवार की एक महिला सदस्य के खाते में एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिया जाएगा। हर महीने में 8,500 रुपये डाल दिए जाएंगे। इस राशि का उपयोग महिला को परिवार की आजीविका चलाने के लिए करना होगा।

    राहुल ने कहा कि महालक्ष्मी योजना के तहत सारे गरीब परिवारों की लिस्ट निकाली जाएगी और उस परिवार से एक महिला चुनी जाएगी। उसी महिला के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर की जाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की अग्निवीर योजना को केंद्र में आईएनडीआईए की सरकार बनने के बाद खत्म कर देंगे।

    राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने हिन्दुस्तान को बेरोजगारी का केंद्र बना रखा है। देश के युवा हर दिन सात-आठ घंटे इंस्टाग्राम और फेसबुक में लगे रहते हैं। मोदी सरकार ने देश में बेरोजगारी फैला दी है। इसलिए इंडिया अलायंस ने सत्ता में आने के बाद हर ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर के लिए पहली नौकरी पक्की करने की योजना बनाई है।

    राहुल ने कहा कि इस योजना के तहत हर ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर को अप्रेंटिस ट्रेनिंग का अधिकार दिया जाएगा। जैसे केंद्र सरकार ने मनरेगा का अधिकार दिया उसी तरह से अब हर ग्रेजुएट को पहली नौकरी का अधिकार देगी। इसके तहत निजी, पीएसयू और सरकारी क्षेत्र में युवाओं को नौकरी मिलेगी और एक साल अच्छा काम करने वाले युवाओं को परमानेंट जॉब मिलेगी। इस योजना से देश में प्रशिक्षित युवाओं की फौज खड़ी होगी।

    राहुल गांधी ने यह भी भरोसा दिलाया कि आईएनडीआईए की सरकार बनते ही पांच अलग-अलग तरीके के जीएसटी को खत्म कर एक टैक्स की व्यवस्था लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि कम से कम टैक्स की व्यवस्था की जाएगा। इसके अलावा मनरेगा, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी के साथ ही न्यूनतम मजदूरी की दर भी बढ़ोतरी की जाएगी। बिहार इस बार अच्छे परिणाम आईएनडीआईए के पक्ष में देने का काम करेगा। साथ ही कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी, बिहार में निवेश का मुद्दा सबसे बड़ा है। बिहार में कारखाने लगने चाहिए।

    सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में पलायन का मुद्दा है। केंद्र सरकार बहाली नहीं निकाल रही है। सबसे ज्यादा बहाली सेना और रेलवे में निकलती थी, वह चौपट हो गया है। बीते 08-10 साल से रेलवे में कोई अच्छी बहाली नहीं निकली है। पहले चरण की 102 लोकसभा सीटों में संपन्न चुनाव के साथ ही बीजेपी-एनडीए की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

    सभा में मुकेश साहनी के अलावा भागलपुर के महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा, कटिहार के तारिक अनवर, पूर्णिया के बीमा भारती सहित डॉ चक्रपाणि हिमांशु, कांग्रेस जिलाध्यक्ष परवेज जमाल, राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, प्रवीण सिंह कुशवाहा आदि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरामगढ़-हजारीबाग बॉर्डर पर दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद
    Next Article उलगुलान रैली में परिवारवाद को बढ़ाने देने वाले नेताओं की जमात होगी: अर्जुन मुंडा
    admin

      Related Posts

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025

      राजस्थान के जयपुर ग्रामीण में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत और आठ घायल

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version