Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»इंडी गठबंधन के पास ना कोई राष्ट्रीय चेहरा और ना कोई राष्ट्रीय संकल्प : सुदेश महतो
    रांची

    इंडी गठबंधन के पास ना कोई राष्ट्रीय चेहरा और ना कोई राष्ट्रीय संकल्प : सुदेश महतो

    adminBy adminApril 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची/हजारीबाग। आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के पास ना कोई राष्ट्रीय चेहरा और ना कोई राष्ट्रीय संकल्प है। गठबंधन का कोई आधार नहीं है, जातीय ध्रुवीकरण इनकी प्राथमिकता है।

    सुदेश कुमार महतो ने ये बातें शनिवार को हरनगंज स्थित शिवम बैंक्वेट हॉल में आयोजित हजारीबाग लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन में कही। सम्मेलन में लोकसभा क्षेत्र के सभी केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, जिला कमेटी, जिला के सभी प्रखंड प्रभारी एवं हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सभी इकाइयों के प्रखण्ड अध्यक्ष, सचिव तथा पंचायत एवं ग्राम प्रभारियों ने हिस्सा लिया।

    सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि एनडीए गठबंधन के पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसा मजबूत और भरोसेमंद चेहरा है, वहीं इंडी गठबंधन के पास न ही कोई चेहरा है न देश के लिए कोई संकल्प। यह गठबंधन सिर्फ एनडीए और नरेन्द्र मोदी को रोकने के लिए है। देश और देश के विकास के लिए इनके पास कोई सोच, कोई रोडमैप नहीं है। उन्होंने एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर काम करने को कहा।

    सम्मेलन में गिरिडीह लोकसभा उम्मीदवार सह पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि 400 पार का नारा सिर्फ एनडीए का संकल्प नहीं, अपितु जन-जन का नारा बन चुका है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले दस साल में देश के विकास के लिए रिकॉर्ड काम किए गए हैं।

    मौके पर हजारीबाग निवासी युवा उद्यमी अनुराग मिश्रा समेत कई जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अनुराग मिश्रा ने कहा कि सुदेश महतो की सोच और विचारों से प्रभावित होकर वे आजसू पार्टी में शामिल हुए हैं।

    हजारीबाग सदर प्रधान कार्यालय का उद्घाटन

    इसके अलावा पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने हजारीबाग के सिंदूर स्थित महेंद्र कॉलोनी में सदर प्रधान कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह कार्यालय क्षेत्रवासियों की सेवा के लिए हर समय कार्य करेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिकॉर्ड रूम में चोरी के बाद पुलिस ने कई लोगों से की पूछताछ
    Next Article श्याम मंदिर में भंडारा भक्तिमय माहौल में संपन्न
    admin

      Related Posts

      होटल के कमरे से युवती की संदिग्ध स्थिति में शव बरामद

      May 12, 2025

      बाबूलाल मरांडी ने विभिन्न मुद्दों पर की हेमंत सरकार की आलोचना

      May 11, 2025

      झारखंड कैडर के 4 आईपीएस अधिकारियों को आईजी रैंक के पैनल में किया गया शामिल

      May 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार के मोतिहारी से 10 लाख का इनामी खलिस्तानी आतंकी गिरफ्तार
      • विराट कोहली का बड़ा ऐलान, टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास
      • अमेरिका में दवाएं होंगी सस्ती, ट्रंप का नागरिकों से वादा
      • नेपाल में राजतंत्र के पक्ष में अनिश्चितकालीन आंदोलन को 40 से अधिक संगठनों का समर्थन
      • तिब्बत में भूकंप से हिली धरती, उप्र और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में महसूस किए गए झटके
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version