रांची। आत्मसमर्पण करने वाले दो नक्सलियों को आर्थिक सहायता मिलेगी। गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा रांची डीसी को दोनों नक्सलियों को आर्थिक सहायता की राशि आवंटित करने का निर्देश दिया गया है।
नक्सली प्रेमनाथ उरांव के आश्रित को मकान का किराया देने के लिए 13,500 रुपये और नक्सली रश्मि महली के पुत्र के शिक्षण शुल्क के 23400 रुपये की आर्थिक सहायता दी गयी है। इन दोनों नक्सलियों ने रांची पुलिस के समक्ष सरेंडर किया था। रश्मि महली ने 18 मई 2011 को एक अन्य महिला नक्सली गीता गोंझू के साथ रांची के तत्कालीन एसएसपी साकेत सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।
वहीं 5 जुलाई 2016 को माओवादियों के सिमडेगा सब जोन के सदस्य और कोलेबिरा के एरिया कमांडर प्रेमनाथ उरांव उर्फ प्रेमनाथ भगत ने दशम फॉल थाना के उद्घाटन के मौके पर तत्कालीन डीजीपी डीजीपी डीके पांडेय के समक्ष सरेंडर किया था।