रामगढ़। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो इसके लिए आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को 18 वर्षों से फरार लाल वारंटी प्रदीप साव को पकड़ने में वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस सफल रही।
इस संबंध में एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया कि लगातार चलाए जा रहे छापामारी अभियान के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के बड़गांव निवासी प्रदीप साव कुज्जू स्थित एक फैक्ट्री में काम कर रहा है। वहां वह कई वर्षों से छुप कर रह रहा है। प्रदीप के खिलाफ थाने में कांड संख्या 175/2016 दर्ज है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में उसके खिलाफ लाल वारंट जारी हुआ था। एसपी के निर्देश पर वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी सदानंद कुमार ने टीम गठित कर प्रदीप साव को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया है।