Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»सरला बिरला विवि में लिटरेरी मीट आयोजन
    झारखंड

    सरला बिरला विवि में लिटरेरी मीट आयोजन

    adminBy adminApril 13, 2024Updated:April 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में फैकल्टी ऑफ ह्यूमेनिटीज एंड लिंग्विस्टिक्स के द्वारा एक दिवसीय लिटरेरी मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विवि के लिटरेरी क्लब के सहयोग से किया गया। इस दौरान यूथ पार्लियामेंट, शार्क टैंक, वाद-विवाद और चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का थीम अर्थव्यवस्था का चित्रण, व्यवसाय और स्टार्टएप, पर्यावरण, आहार और विभिन्न क्षेत्रों में सोशल मीडिया के रुझान पर रखा गया। कार्यक्रम में विवि के कुलपति प्रो गोपाल पाठक ने ऐसे आयोजनों की सराहना करते हुए इन्हें विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को भगवतगीता और रामचरितमानस जैसे महान धर्मग्रंथों का अध्ययन करने की सलाह दी। रूस, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देशों का उदाहरण देते हुए कला और साहित्य के क्षेत्र में इन देशों के साहित्यकारों के योगदान की भी उन्होंने चर्चा की। डीन डॉ नीलिमा पाठक ने इस आयोजन के पीछे कला को प्रोत्साहन मिलने की बात कही। उन्होंने विवि के विद्यार्थियों को लिटरेरी क्लब में सक्रिय होने और बड़ी संख्या में भागीदारी निभाने की सलाह दी। इस अवसर पर विवि के कुलसचिव डॉ विजय कुमार सिंह, नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या डॉ सुभानी बाड़ा, डॉ राधा माधव झा, डॉ रिया मुखर्जी, कार्यक्रम संयोजक सम्राट बनर्जी, सह संयोजक इशिका सिंह समेत अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में क्लब की पत्रिका का लोकार्पण किया गया। विजेताओं के बीच पुरस्कारों का वितरण किया गया। इस आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति विजय कुमार दलान और डॉ प्रदीप वर्मा ने शुभकामना दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म ”मैदान” की रफ़्तार हुई धीमी
    Next Article कच्चा तेल 91 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
    admin

      Related Posts

      लोकगायक आशुतोष द्विवेदी ने अपने गाने से दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि

      August 12, 2025

      पूर्व पार्षद असलम को उच्च न्यायालय से मिली जमानत

      August 12, 2025

      पूर्व सांसद ने पारसनाथ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र

      August 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लोकगायक आशुतोष द्विवेदी ने अपने गाने से दी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि
      • पूर्व पार्षद असलम को उच्च न्यायालय से मिली जमानत
      • पूर्व सांसद ने पारसनाथ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र
      • एमजीएम अस्पताल के डिमना स्थानांतरण के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
      • बिहार के चुनावी मैदान में इस बार ‘बाहुबली रिटर्सं’
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version