जारी किया विकास पत्र, गिनायीं उपलब्धियां
बिना छुट्टी के लगातार जनता के बीच काम किया
बुक बैंक-टॉय बैंक से समाज में बदलाव
रांची। सांसद संजय सेठ ने कहा कि उन्होंने बिना किसी छुट्टी के लगातार जनता के बीच काम किया। शनिवार को संजय सेठ ने अपने कार्यालय में विकास पत्र जारी किया, जिसमें उन्होंने पिछले पांच वर्षों में हासिल की गयी उपलब्धियां गिनायीं। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों से रांची लोकसभा क्षेत्र विकास की ओर अग्रसर हैं। चाहे वह रांची में बन रहा एलिवेटेड कॉरिडोर हो या प्रस्तावित आउटर रिंग रोड। उन्होंने झिरी में अपशिष्ट उपचार संयंत्र और बड़गेन में जल उपचार संयंत्र बनाने पर भी चर्चा की। उन्होंने यह भी कहा कि बुक बैंक और टॉय बैंक की योजनाएं भी समाज में बदलाव ला रही हैं।
सांसद संजय सेठ ने कहा कि कोरोना में जब दूसरे नेता और जन प्रतिनिधि घर बैठे थे, तब वे लगातार जनता की मदद में लगे हुए थे। उन लोगों को आम लोगों से कोई लेना-देना नहीं है। वे केवल चुनाव के दौरान एक महीने के लिए लोगों को दिखाई देते हैं। लेकिन हमने बिना छुट्टी के काम किया है। साथ ही रेलवे क्षेत्र में सुधारों की चर्चा करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से रांची में रेलवे सुविधाओं में सुधार हुआ है। साथ ही मोदी ने रांची से तीन वंदे भारत ट्रेनें भी चलायी हैं।