Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»लोस चुनाव : भाजपा की दस वर्ष में पहचान झूठ और लूट की बनी : अखिलेश यादव
    राज्य

    लोस चुनाव : भाजपा की दस वर्ष में पहचान झूठ और लूट की बनी : अखिलेश यादव

    adminBy adminApril 20, 2024Updated:April 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को मेरठ में मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार सुनीता वर्मा के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने कहा कि दस साल में भाजपा की पहचान झूठ और लूट की बन गई है।

    हापुड़ रोड स्थित हाजीपुर गांव में आयोजित जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मेरठ सीट के टिकट को लेकर बहुत चर्चा हुई है। सामने वाले दल ने भी बहुत चर्चा की। पहले चरण के चुनाव से खबरें आ रही है कि पश्चिम की हवा भाजपा का सफाया करने जा रही है। भाजपा का पहला शो ही फ्लॉप हो गया है। इनके घिसे-पिटे डायलॉग भी जनता सुनना नहीं चाहती है। भाजपा के नेताओं की कहानी भी कोई सुनना नहीं चाहता है। भाजपा की दस वर्ष में पहचान झूठ और लूट की बनी है। भाजपा जितना झूठ किसी दल ने नहीं बोला होगा।

    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने तीन काले कानून लागू किए थे, उस समय यहां के किसानों ने दिल्ली में जाकर धरना दिया था। पुलिस किसानों के ट्रैक्टरों को पकड़ लेती थी। किसान घबराया नहीं और सालों तक लड़ता रहा। किसानों के आंदोलन से घबरा कर सरकार को तीनों काले कानून वापस लेने पड़े। किसान एमएसपी की कानूनी अधिकार की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार सुन नहीं रही है।

    अखिलेश यादव ने कहा कि आईएनडीआईए गठबंधन के जितने पर किसानों को एमएसपी का कानूनी अधिकार दिया जाएगा। किसान खुशहाल होने पर गरीबी अपने आप मिटनी शुरू हो जाएगी। जिस सरकार ने किसान को धोखा दिया हो और नौजवानों को परेशान किया हो, वह सरकारी नहीं बचेगी।

    उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के पेपर लीक होने से नौजवान निराश है। सभी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। पुलिस भर्ती की परीक्षा लाखों युवाओं ने दी थी। सरकार ने जान-बूझकर परीक्षा का पेपर लीक करा दिया। परीक्षा रद्द कराने को युवा सड़कों पर आ गए। सरकार को झुकना पड़ा और परीक्षा रद्द हो गई।

    सपा अध्यक्ष ने कहा कि मेरठ में प्रधानमंत्री भी आए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घबराए हुए हैं और कई बार आ चुके हैं। 60 लाख युवा पुलिस भर्ती परीक्षा नहीं दे पाए। सरकार ने उनका भविष्य अंधकार में डाल दिया। इनके परिवार की संख्या एक करोड़ 80 लाख लोग परेशान है। 80 लोकसभा में भाजपा का इतना वोट कम हुआ है। इससे भाजपा का सफाया हो जाएगा।

    उन्होंने कहा कि अग्निवीर जैसी आधी-अधूरी नौकरी को युवा स्वीकार नहीं कर रहा है। आईएनडीआईए सरकार बनने पर अग्निवीर योजना लागू नहीं होगी और पहले की तरह सेना की भर्ती होगी। हर मुद्दे पर भाजपा सरकार फेल हो गई है।

    इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, विधायक शाहिद मंजूर, विधायक रफीक अंसारी, विधायक अतुल प्रधान, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, आआपा के अध्यक्ष अंकुश चौधरी, पूर्व विधायक योगेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोदी सरकार ने दिया आधी आबादी को उनका हक़: अनुराग ठाकुर
    Next Article पीएम आवास शहरी में बिजली-पानी उपलब्ध कराने का निर्देश
    admin

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version