Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मोदी सरकार ने दिया आधी आबादी को उनका हक़: अनुराग ठाकुर
    देश

    मोदी सरकार ने दिया आधी आबादी को उनका हक़: अनुराग ठाकुर

    adminBy adminApril 20, 2024Updated:April 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि मोदी सरकार ने महिला सशक्तीकरण से आगे बढ़ते हुए भारत में “वूमेन लेड डेवलपमेंट” का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। द्रौपदी मुर्मू को देश का राष्ट्रपति बनाना और महिलाओं को देश की विधायिकाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देना इसके बेहतरीन उदाहरण हैं। अनुराग ठाकुर ने ये बातें शनिवार को अपने हिमाचल प्रदेश प्रवास के दौरान सुजानपुर और भोरंज विधानसभा में आयोजित महिला मोर्चा व एससी मोर्चा सम्मेलनों में कहीं।

    इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि महिलाएं विकसित भारत के चार अमृत स्तंभों में एक जरूरी स्तंभ हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मोदी सरकार ने पिछले 10 साल में 25 से भी अधिक योजनाओं की शुरुआत की है, जिससे 20 करोड़ से भी ज्यादा महिलाओं, 5 करोड़ से ज्यादा छात्राओं और 11 करोड़ से ज्यादा कामकाजी महिलाओं को लाभ पहुंचा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) ने अब तक देश भर में 30 करोड़ आयुष्मान कार्ड बना है। इसमें से महिलाओं के लिए लगभग 14.6 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जो 4 करोड़ घर दिये गए हैं, उसमें 70 प्रतिशत घर की मालकिन या संयुक्त मालकिन महिलाएं हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खोले गए बैंक खातों की संख्या 51 करोड़ के पार पहुंच गई है। इन खातों में जमा राशि 2.08 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। इन खातों में से 56 प्रतिशत खाते महिलाओं के हैं और 67 प्रतिशत खाते ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में खोले गए हैं। आज बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के प्रभाव से बेटे के जन्म लेने की तुलना में बेटियों की संख्या बढ़ रही है। बेटियों की शिक्षा व करियर से लेकर शादी-विवाह तक की आर्थिक योजना बनाने में डाक विभाग की सुकन्या समृद्धि योजना बेहद मददगार है। हर वर्ष 33 लाख सुकन्या समृद्धि खाता खोला जाता है। अब तक तीन करोड़ सात लाख खाते खोले गए हैं।

    अनुराग ठाकुर ने आगे अपने संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के विकास के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि किसने सोचा था कि एक ही संसदीय क्षेत्र में एम्स भी होगा, पीजीआई भी होगा, दो-दो मेडिकल कॉलेज भी होंगे, केंद्रीय विद्यालय भी होंगे, केंद्रीय विश्वविद्यालय भी होगा, ट्रिपल आईटी भी होगा, एनआईटी भी होगा, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज भी होगा, हर जिले में फोरलेन हाइवे होगा, वंदे भारत ट्रेन होगी। यह सब सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में संभव हो पाया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि 4 तारीख को जब रिजल्ट आएंगे, तब देश में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी और प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी। हिमाचल प्रदेश में फिर से डबल इंजन की सरकार दौड़ेगी।

    अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज इंडी अलायंस में सबसे ज्यादा ठग एकत्रित हुए हैं। इन सबों के ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। इनके कई नेता या तो जेल में हैं या फिर बेल पर बाहर हैं। ये लोग कहते हैं कि भाजपा तीसरी बार आएगी तो संविधान खतरे में चला जाएगा। असल बात यह है कि तीसरी बार जब मोदी सरकार आएगी तो भ्रष्टाचारी खत्म हो जाएंगे। मोदी के तीसरे कार्यकाल में हम देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे और 2047 तक हमारा भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएएसपी निशा मुर्मू के घर में लगी आग, लाखों का नुकसान
    Next Article लोस चुनाव : भाजपा की दस वर्ष में पहचान झूठ और लूट की बनी : अखिलेश यादव
    admin

      Related Posts

      रिश्वत या भ्रष्टाचार के आरोप लगे तो अगले ही पल जाएगा मंत्री पद : मुख्यमंत्री विजय

      July 16, 2026

      अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की मंगल आरती में शामिल हुए अमित शाह, परिवार सहित किए दर्शन

      July 16, 2026

      कैबिनेट : चिप उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी

      July 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version