हजारीबाग। चुनावी गर्मी के साथ हजारीबाग का तापमान भी बढ़ने लगा है। लोकसभा क्षेत्र के बिहार-झारखंड बॉर्डर चोरदाहा चेकपोस्ट पर शनिवार को तापमान भट्ठी की तरह गर्म रहा। इस प्रचंड गर्मी में गर्म हवा के बीच हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार मनीष जयसवाल ने बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव सहित इस क्षेत्र के अन्य नेताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं संग जनसंपर्क अभियान शुरू किया। लोगों ने सांसद प्रत्याशी मनीष जयसवाल को सुना और उनके समर्थन में मतदान करने का भरोसा जताया। मनीष जयसवाल ने इस दौरान बरही विधानसभा क्षेत्र के चौपारण प्रखंड स्थित करीब 11 पंचायतों के दर्जनभर से अधिक गांवों का दौरा कर जनसंपर्क और जनसंवाद के माध्यम से भाजपा और अपने पक्ष में आगामी 20 मई को कमल फूल छाप पर वोट देने की अपील की। सांसद उम्मीदवार मनीष जयसवाल ने चोरदाहा, चौपारण, सियरकोनी, यवनपुर, चयकला, दादपुर, बेड़ना, बेला, राणिक, झापा, चैथी, पपरो, करमा, बहेरा और मानगढ़ का चुनावी दौरा किया। इस दौरान महाराजगंज चौक पर सैकड़ों बाइक जत्थे के साथ गर्मजोशी से मनीष जयसवाल का भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने स्वागत किया। ग्राम दादपुर में जनसंवाद के दौरान मैट्रिक परीक्षा के परिणाम में प्रखंड टॉपर बने छात्र अनिकेत सिन्हा और उनके स्कूल मॉडर्न स्कूल के शिक्षकों का माला पहना कर हौसला बढ़ाया।
तीसरी बार मोदी सरकार: मनीष
मनीष जयसवाल ने कहा कि हिन्दुस्तान का मान-सम्मान और अभियान नरेंद्र मोदी हैं, इसीलिए फिर एक बार मोदी सरकार बनाये। कांग्रेस के 62 साल की तुलना में मोदी सरकार का 10 साल भारी है। मैं मन से नेता नहीं, सेवक हूं और सेवा भाव से ही राजनीति में आया हूं।
नेता नहीं बेटा भाई चुने: मनोज यादव
बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि नेता नहीं बेटा, भाई चुने। मनीष जयसवाल जैसे सुलभ, मिलनसार और मृदुभाषी व्यक्तित्व को ही अपना सांसद चुने। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की खुशहाली के लिए कमल फूल छाप पर ही बटन दबाये।
मौके पर ये रहे मौजूद
मौके पर जीप सदस्य राकेश रंजन, सहसंयोजक अर्जुन साव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, रमेश ठाकुर, रामस्वरूप पासवान, भाजपा जिला महामंत्री सुनील साव, चौपारण पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, विहिप जिला मंत्री गुरुदेव गुप्ता, भाजपा नेता रंजीत चंद्रवंशी, मुकुंद साव, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह राठौर, अशोक साव, भाजपा नेता राजदेव यादव, आशीष सिंह, नवीन सिन्हा, गजाधर प्रसाद, सुधीर कौशल, अरविंद सिंह, मुनेश्वर गुप्ता, सुखदेव पासवान, सहित अन्य मौजूद रहे।