Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बाबा साहब अंबेडकर के सपनों को पूरा कर रही मोदी सरकार : अमर बाउरी
    Top Story

    बाबा साहब अंबेडकर के सपनों को पूरा कर रही मोदी सरकार : अमर बाउरी

    adminBy adminApril 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भीम आर्मी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल

    रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय सभागार में बुधवार को भीम आर्मी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं इंटक के प्रदेश सचिव विरेंद्र पासवान के नेतृत्व में दलित समाज से सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कार्यालय सभागार में आयोजित मिलन समारोह में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी एवं प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहु ने सभी को पार्टी का पट्टा, माला पहनाकर एवं ऑनलाइन सदस्यता कराकर पार्टी में शामिल कराया।

    मिलन समारोह को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सपनों को पूरा करने का काम केंद्र की मोदी सरकार पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि दलित समाज की सबसे बड़ी हितैषी भारतीय जनता पार्टी है जिसे पिछले 10 वर्षों की मोदी सरकार ने अपने कार्यों से साबित किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में दलित विरोधी, पिछड़ा विरोधी, युवा एवं महिला विरोधी सरकार चल रही है जिसका इस आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनता भारी मतदान कर जवाब देने का काम करेगी।

    प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर हर दिन लोग बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं। आज समाज के हर तबके में उत्साह का माहौल है और नरेन्द्र मोदी हमारे सर्वमान्य नेता हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पर देश को भरोसा है, जनता को भरोसा है।

    भाजपा में शामिल होने वाले भीम आर्मी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों के अपने कार्यकाल में सबसे ज्यादा दलितों के उत्थान के लिए काम किया है जिससे प्रभावित होकर हम सबने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस और सपा से पूरा उत्तर प्रदेश नाराज : राजनाथ सिंह
    Next Article कांग्रेस की चार पीढ़ियां तुष्टिकरण करती आ रही हैं : अमित शाह
    admin

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version