Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»हमारे लिए हमारा संविधान 2047 का सपना पूरा करने का संकल्प : मोदी
    देश

    हमारे लिए हमारा संविधान 2047 का सपना पूरा करने का संकल्प : मोदी

    adminBy adminApril 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बिहार के गया में राजग उम्मीदवार जीतनराम मांझी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी भाजपा आगे बढ़ती है, झूठ फैलाया जाता है कि संविधान बदल देंगे। मोदी और भाजपा तो क्या, स्वयं बाबा भीमराव अंबेडकर भी इस संविधान को नहीं बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए हमारा संविधान 2047 का सपना पूरा करने का संकल्प है। पूरी दुनिया में इस वक्त अस्थिरता है, देश को जरूरत है, इस वक्त मजबूत फैसले लेने वाली सरकार की।

    मोदी ने 19 अप्रैल को पूरी ताकत से भाजपा नीत राजग गठबंधन को विजयी बनाने के लिए मतदान की अपील करते हुए राजद पर जमकर प्रहार किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि लालटेन वाले आपको आधुनिक युग में नहीं जाने देंगे। इनका राज होता तो आपके मोबाइल की बैटरी भी चार्ज नहीं हो पाती। यह कहते थे कि हमलोग प्रगतिशील नहीं हैं। हमने दिखा दिया चंद्रयान में जाने की ताकत किसमें है। जब भी भाजपा आगे बढ़ती है, यह झूठ फैलाते हैं कि संविधान बदल देंगे। मोदी और भाजपा तो क्या, स्वयं बाबा भीमराव अंबेडकर भी इस संविधान को नहीं बदल सकते हैं। झूठ फैलाना बंद करो।

    उन्होंने कहा कि इन्हें पता होना चाहिए यह जो संविधान सभा थी, डॉ. राजेंद्र बाबू उसका नेतृत्व करते थे। बाबा के दिल, दिमाग और कलम उसे शब्दों में डाल रहे थे। देश के गणमान्य लोग देश की भावनाओं और देश की परिस्थितियों को समझकर देश का संविधान बना रहे थे। जो लोग सनातन को गाली देते हैं, यह जो संविधान इतना महान बना है, यह जो संविधान हमें देश को आगे ले जाने की ताकत देता है, इस संविधान को बनाने के लिए जो संविधान सभा थी उसमें 80-90 प्रतिशत से भी ज्यादा सनातनी थे। उन सनातनियों ने इतना उत्तम संविधान बनाने में बाबा भीमराव अंबेडकर का साथ दिया। हमारे लिए हमारा संविधान 2047 का सपना पूरा करने का संकल्प है। बड़ी श्रद्धा के साथ बाबा भीमराव अंबेडकर को जो सम्मान हमने दिया है, वह किसी ने नहीं दिया है।

    मोदी ने भाजपा के चुनावी घोषणापत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि पहली बार किसी पार्टी के ‘संकल्प पत्र’ को ‘गारंटी कार्ड’ कहा जा रहा है। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘जब मैंने संसद में संविधान दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा तो वह कांग्रेस नेता खड़गे ही थे जिन्होंने इस प्रस्ताव का विरोध किया था। यह चुनाव विकसित भारत, विकसित बिहार के उसी संकल्प का चुनाव है। गया की धरती पर दिख रहा प्रचंड जनसमर्थन मोदी सरकार के प्रति इस अपार जनसमर्थन का स्पष्ट संकेत दे रहा है। अगले पांच वर्षों के लिए मोदी के ‘गारंटी कार्ड’ को अपडेट किया गया है। गरीबों के लिए तीन करोड़ घर बनाए जाएंगे, गरीबों को मुफ्त राशन मिलेगा।

    लालू प्रसाद यादव का नाम लिए बगैर कहा जो लोग संविधान को राजनीतिक हथियार की तरह उपयोग करना चाहते हैं, वह जरा कान खोल कर सुन लें, पिछले तीन दशकों से आपने लोगों को डराए रखने के लिए, लोगों को भयभीत रखने के लिए, भांति-भांति की विकृत कथाएं प्रचलित की हैं। कभी यह लोग कहते थे कि आरएसएस-भाजपा आएगी तो देश जल जाएगा, बंट जाएगा। अटलजी के समय से हम सरकार चला रहे हैं, लेकिन देश को सबसे ज्यादा शांति का समय हमारे कालखंड में मिला है। यह लोग कभी कहा करते हैं आरएसएस-बीजेपी वाला आएगा उद्योगपतियों को देश छोड़ कर भागना पड़ेगा, लेकिन आज भी सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लेकर आन-बान शान के साथ प्रगति कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों युवकों को 10 दिन की पुलिस हिरासत
    Next Article हाई कोर्ट में रांची शहर में सीवरेज-ड्रेनेज परियोजना मामले की हुई सुनवाई
    admin

      Related Posts

      महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर सीएम को प्रधानमंत्री का पत्र, विकसित भारत से मेल खाता है विकसित महाराष्ट्र विजन

      May 1, 2026

      साइबर ठगों ने सेवानिवृत महिला प्रोफेसर से की एक करोड़ से अधिक की ठगी

      April 30, 2026

      केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के वन विभाग के प्रमुख के खिलाफ हुई शिकायतों पर रिपोर्ट मांगी

      April 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर सीएम को प्रधानमंत्री का पत्र, विकसित भारत से मेल खाता है विकसित महाराष्ट्र विजन
      • जनगणना देश के विकास की आधारशिला : आदित्य साहू
      • केंदुआ में फिर भू-धंसान, धनबाद–बोकारो मार्ग पर गहराया संकट
      • हजारीबाग में पत्रकार से मारपीट : घटना की जांच के लिए कांग्रेस ने चार सदस्यीय समिति बनाई
      • आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version