Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कांग्रेस का इतिहास ही नहीं, इरादे भी खतरनाक हैं : प्रधानमंत्री
    देश

    कांग्रेस का इतिहास ही नहीं, इरादे भी खतरनाक हैं : प्रधानमंत्री

    adminBy adminApril 11, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    करौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही नहीं, इरादे भी खतरनाक हैं। कांग्रेस नेताओं ने तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार के लिए मंदिरों को गिराकर उनकी जमीनों पर कब्जे किए। यहां रामनवमी की शोभायात्रा पर पत्थर बरसाए जाते थे। जिस राजस्थान के धौलपुर ने अयोध्या में 500 साल के इंतजार के बाद बने भव्य राममंदिर के लिए पत्थर भेजे, उसी राम मंदिर पर कांग्रेस पार्टी के नेता कैसी-कैसी भाषा बोल रहे हैं। इन लोगों ने राम मंदिर की प्रतिष्ठा का बहिष्कार तक किया। मोदी ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए मेरा पल-पल आपके नाम है, हर पल देश के नाम है। इसलिए कहता हूं, 24 गुणा 7 फॉर 2047 ।

    प्रधानमंत्री गुरुवार को करौली-कैलादेवी मार्ग स्थित सिद्धार्थ सिटी में विजय शंखनाद रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि करौली बता रहा है कि चार जून को 400 पार। राजस्थान कह रहा है फिर मोदी सरकार। राजस्थान के हर घर पानी पहुंचेगा, यह मोदी की गारंटी है। कांग्रेस युवाओं की सरकारी नौकरी में लूट के मौके तलाशती है। पेपर लीक की फैक्टरी तैयार कर दी थी। कल कांग्रेस के बड़े नेता ने कहा है, कच्चातीवु टापू है। क्या वहां कोई रहता है क्या? फिर ये रेगिस्तान को क्या कहेंगे, कोई रहता है। कल ये कांग्रेसी राजस्थान जैसे सीमावर्ती राज्य की खाली जमीन ये ही कहकर किसी भी देश को दे सकते हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेता समझ रहे हैं, राजस्थान का कश्मीर से क्या वास्ता है। राजस्थान के बलिदानी वीर शहीदों के घर जाकर पूछो, उनके गांव की मिट्टी बताएगी, राजस्थान का कश्मीर से क्या वास्ता है। कश्मीर की धरती पर राजस्थान के कई वीरों ने बलिदान दिया है। आप मुझे पूछते हो क्या वास्ता है। इस मिट्टी की शहीदों की समाधियां हैं। सत्ता से दूर होकर इनकी सोच इतनी संकुचित हो गई है कि ये लोग राणा प्रताप की धरती से पूछते हैं, कश्मीर का बाकी देश से क्या लेना-देना। आप कांग्रेस नेताओं के बयानों से इनके मंसूबों का अंदाजा लगा सकते हैं। कांग्रेस के शहजादे विदेशों में कहते हैं, भारत कोई राष्ट्र नहीं है।

    मोदी ने कहा कि राजस्थान कैसे पानी की मुसीबतों से गुजर रहा है, मैं समझता हूं। इसलिए समस्या के समाधान खोजने के लिए रास्ते खोजते रहते हैं। हम हाथ जोड़कर नहीं बैठे रहते। कांग्रेस ने पानी में पैसा कमाने का पाप किया, भाजपा ने उसे सेवा, जिम्मेदारी और जवाबदेही का काम मानकर उसे पूरा किया। आने वाले समय में राजस्थान के हर घर-घर में पानी पहुंचेंगा, ये मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हर घर जल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन की शुरुआत की लेकिन कांग्रेस में उसमें भी घपला किया।

    उन्होंने कहा कि आदिवासी महिलाओं की कितनी पीढ़ियों की जिंदगी कांग्रेस की उपेक्षा के कारण तकलीफ से गुजरीं। कांग्रेस ने दलितों, आदिवासियों और महिलाओं को न कभी अवसर दिया और न सम्मान दिया। भाजपा ने 50 करोड़ से ज्यादा गरीबों के जनधन के खाते खुलवाए। 11 करोड़ परिवार के लिए शौचालय बनवाए। भाजपा सरकार ने चार करोड़ लोगों को पक्के घर दिए। मोदी ने कहा कि ये चुनाव विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देने का चुनाव है। पिछले 10 सालों में भाजपा ने उन समस्याओं के समाधान निकाले, जिन समस्याओं के आगे कांग्रेस ने हाथ खड़े कर दिए थे।

    जनसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पूर्वी राजस्थान में पानी की समस्या होती थी। चार दशकों से हम पानी के लिए परेशान हो रहे थे। ईआरसीपी को कांग्रेस लटकाती और भटकाती रही। पीएम ने राजस्थान में भाजपा सरकार आते ही डेढ़ महीने में इसे स्वीकृत किया। राजस्थान की सरकार ने जो वादे किए थे वो एक-एक कर पूरे कर रहे हैं। हमारे प्रधानमंत्री की गारंटी यानी पूरा होने की गारंटी। एक-एक गारंटी को पूरा कर रहे हैं। 2014 के बाद पीएम मोदी ने ऐतिहासिक काम किए हैं। कोरोना महामारी के समय पूरी दुनिया घबराई हुई थी। छोटे-छोटे देश कहते थे, इसमें भारत का क्या होगा। पीएम के नेतृत्व में कोरोना की महामारी से लोगों को बचाने का काम किया और दुनिया के 100 देशों को वैक्सीन देने का काम किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविपक्षी गठबंधन एवं कांग्रेस पार्टी का एकमात्र लक्ष्य परिवार को आगे बढ़ानाः अमित शाह
    Next Article पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 91 डॉलर प्रति बैरल के करीब
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

      June 16, 2025

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version