Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»पदाधिकारी पूरी गंभीरता से निर्वाचन संबंधी कार्यों को अंजाम दें : के. रवि कुमार
    झारखंड

    पदाधिकारी पूरी गंभीरता से निर्वाचन संबंधी कार्यों को अंजाम दें : के. रवि कुमार

    adminBy adminApril 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में किसी तरह की शिथिलता नहीं बरतें। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान के लिए सजग रहें। अपराधी, असामाजिक तत्वों, उपद्रवियों सहित निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने वालों की थाना स्तर पर सूची तैयार कर उनपर कड़ी निगरानी रखते हुए कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। उक्त निर्देश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने शनिवार को धनबाद के समाहरणालय सभागार में धनबाद, बोकारो, गिरिडीह एवं देवघर जिलों में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए दिए।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला प्रशासन एवं पुलिस के पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण, स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने के लिए लक्ष्य कर तत्पर रहते हुए अलर्ट रहने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ निर्वाचन कार्य को गति देने का निर्देश दिया।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार एवं राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर ने अवैध शराब, नशीले पदार्थों, हथियार, विस्फोटक सहित अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की आवाजाही पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी निगरानी करने का निर्देश दिया। साथ ही मुफ्त की वस्तुओं की आमद/वितरण को रोकने के लिए सफल प्रयास करने, छापेमारी अभियान को तेज करते हुए विभिन्न कांडों में संलिप्त आरोपितों एवं अवैध सामग्रियों की बरामदगी करते हुए संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने क्रिटिकल एवं वल्नरेबल मतदान केन्द्रों की सूची को फिर से रिवाइज करने एवं हर संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती करने का निर्देश दिया।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन के कार्यों में लगे वाहनों का प्रबंधन ससमय कर लें। वाहनों के प्रबंधन में यह ध्यान रखें कि आम लोगों को आवागमन में कोई परेशानी न हो एवं मतदान के दिन कर्फ्यू जैसा माहौल न रहे। मतदान के दिन सामान्य जनजीवन प्रभावित नहीं होने पाए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार इस बार झारखण्ड के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होना है। सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के माध्यम से मुख्यालय एवं आयोग के स्तर से भी नजर रखी जाएगी। निर्वाचन के कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश न हो इस बाबत सभी पदाधिकारियों को आयोग द्वारा दिशा-निर्देश दिया गया है। इसका सख्ती से ससमय अनुपालन किया जाना है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी केवल कार्ययोजना नहीं बताएं, धरातल पर चुनाव की तैयारियों में आयोग के आदेशों के अनुपालन का रिपोर्ट दें।

    सभी की सुरक्षा पहली प्राथमिकता : ए.वी होमकर

    राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर ने सभी हिस्ट्रीशीटर एवं किंगपिन के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें पकड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टी, इवीएम, मतदाता, सुरक्षा बल सहित सभी की सुरक्षा हम सभी की पहली प्राथमिकता होगी।

    भगोड़े अपराधियों की संपत्ति करें कुर्क

    भगोड़े एवं विभिन्न जगहों पर छिपे हुए अपराधियों के विरुद्ध कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया सेल को एक्टिव करें। आपत्तिजनक एवं फेक न्यूज पर आठ मिनट के अंदर कार्रवाई करें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपलामू के चैनपुर में स्कार्पियो से 15 लाख कैश बरामद, एफएसटी ने की कार्रवाई
    Next Article सीसीएल पदाधिकारियों की हालत गंभीर, मृतक की हुई शिनाख्त
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version