Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»भाजपा के स्थापना दिवस पर जेपी नड्डा का कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में एनडीए 400 पार के संकल्प को पूरा करने का आह्वान
    देश

    भाजपा के स्थापना दिवस पर जेपी नड्डा का कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में एनडीए 400 पार के संकल्प को पूरा करने का आह्वान

    adminBy adminApril 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज (शनिवार) पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए लोकसभा चुनाव में एनडीए 400 पार के संकल्प को पूरा करने का आह्वान किया। नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के अलावा मीडिया को भी संबोधित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है, जो जनसंघ के दिनों से लगातार अपने वैचारिक अधिष्ठान राष्ट्रवाद के साथ सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र को लेकर चल रही है। भाजपा वैचारिक पार्टी है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने कश्मीर में अनुच्छेद 370 को समाप्त किया गया। तीन तलाक को खत्म किया गया। आज भाजपा के लोकसभा में 303 सदस्य हैं। भाजपा जनता का प्रतिनिधित्व सबसे ज्यादा नेताओं के माध्यम से कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा जिस मुकाम पर पहुंची है, उस यात्रा में 4-5 पीढ़ियां खप गईं। उनके तप, योगदान और तपस्या के कारण आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

    जेपी नड्डा ने भाजपा के करोडों कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस बार मोदी जी के नेतृत्व में 2024 के चुनाव में हम पूरी ताकत से लग जाएं। इस चुनाव में एनडीए 400 पार करेगी, इस संकल्प को दोहराएं और इस संकल्प को पूरा करें। उन्होंने कहा कि भाजपा के बूथ कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर उनसे संपर्क करें और प्रत्येक व्यक्ति तक मोदी जी के संदेश को पहुंचाएं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का असम कार्यक्रम रद्द
    Next Article सत्ताधारी गठबंधन में रार, पलामू लोकसभा सीट से राजद के ममता भुइयां को मिला सिंबल
    admin

      Related Posts

      भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया

      May 16, 2025

      भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश

      May 16, 2025

      व्यापारियों ने तर्किये के सेबों का बहिष्कार करके देश भक्ति का परिचय दिया : मुख्यमंत्री

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आस्था ट्रेड सेंटर और चुनाव गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
      • कार पेड़ से टकराई, पति-पत्नी और बच्चे की मौत
      • बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें
      • भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो
      • गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version