Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»वोट में बदल रहा लोगों का उत्साहः सीएम योगी
    राज्य

    वोट में बदल रहा लोगों का उत्साहः सीएम योगी

    adminBy adminApril 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – मुख्यमंत्री बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में फिर से बनने जा रही एनडीए सरकार

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकसभा चुनाव का प्रथम चरण संपन्न हुआ है। देश के अंदर प्रधानमंत्री मोदी जी के 10 वर्ष के कार्यकाल को लेकर लोगों में जो उत्साह है, वह वोट में बदल रहा है। सीएम योगी रविवार को अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रचंड बहुमत के साथ मोदी जी के नेतृत्व में फिर से भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व की एनडीए की सरकार बनने जा रही है। इसमें कोई संदेह होना ही नहीं चाहिए। जनता-जनार्दन के द्वारा विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश भी किया जा रहा है।

    तुष्टिकरण के नाम पर वोटबैंक की राजनीति ने हमेशा सांप्रदायिक तनाव को जन्म दिया है

    एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गैर भाजपा शासित राज्यों में होने वाली हिंसा तुष्टिकरण की नीतियों का दुष्परिणाम है। पश्चिम बंगाल के साथ-साथ गैर भाजपा शासित प्रदेशों में रामनवमी और होली पर जो दंगे हुए, यह बहुसंख्यक समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। तुष्टिकरण के नाम पर वोटबैंक की राजनीति ने हमेशा ऐसे सांप्रदायिक तनाव को जन्म दिया है। पश्चिम बंगाल में रामनवमी की शोभायात्राओं पर फिर से हुए हमले चिंता का विषय भी हैं और साथ-साथ देश के लोगों के लिए संदेश भी है कि यह लोग जब शांतिपूर्ण ढंग से निकलने वाली शोभायात्राओं को ही सुरक्षा नहीं दे सकते हैं तो बहन-बेटियों और सामान्य नागरिकों को क्या सुरक्षा दे पाएंगे। चुनाव सबसे अच्छा अवसर होता है, जब हम तथाकथित सेक्युलर लोगों व दलों को संदेश दे सकते हैं। अपने मत से इन्हें स्पष्ट संदेश दें कि हमारी भावनाओं से खिलवाड़ करोगे और सुरक्षा में सेंध लगाने वालों को प्रश्रय दोगे तो फिर चुनाव में हम भी उसी प्रकार से जवाब देंगे।

    छत्तीसगढ़वासी भी उतने ही उत्साहित, जितना उत्तर प्रदेश व अयोध्या

    रविवार को छत्तीसगढ़ में चुनावी दौरे पर निकलने से पहले सीएम योगी ने कहा कि पूरा देश जानता है कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयास से ही रामलला का 500 वर्षों बाद अयोध्या में आगमन संभव हुआ। छत्तीसगढ़ प्रभु श्रीराम का ननिहाल व मां कौशल्या का मायका है। छत्तीसगढ़ के बारे में कहते हैं कि ”छत्तीसगढ़िया, सबसे बढ़िया” क्योंकि हर सनातन धर्मावलंबी छत्तीसगढ़ को ननिहाल के रूप में मानता है। ननिहाल जाना सबको अच्छा लगता है। स्वाभाविक रूप से छत्तीसगढ़वासी भी उतने ही उत्साहित हैं, जितना उत्साहित उत्तर प्रदेश, पूरा देश और हर सनातन धर्मावलंबी है। आज छत्तीसगढ़ में जनता-जनार्दन से संवाद बनाने और उत्तर प्रदेश व अयोध्या का संदेश उन तक पहुंचाने का अवसर मुझे प्राप्त होगा। देशवासियों के लिए मोदी जी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर है। देश के लिए, भारतीय भावना को सम्मान देने और गरीब कल्याण की योजनाओं को बढ़ाने के लिए जो प्रयास हुए हैं, आभार के रूप में वोट के माध्यम से मोदी जी तक पहुंचाने का यह अवसर है। लोकतंत्र के अगले चरण हम सभी को यह अवसर प्रदान करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभगवान महावीर के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाती है कि देश सही दिशा में जा रहा: प्रधानमंत्री
    Next Article इतिहास के पन्नों में 22 अप्रैलः सर गंगाराम, जिनकी विरासत भारत और पाकिस्तान में मौजूद है
    admin

      Related Posts

      पश्चिम बंगालः पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में दो गिरफ्तार

      July 8, 2025

      बिहार कैबिनेट की बैठक में पहली बार युवा आयोग का गठन के प्रस्ताव को मंजूरी

      July 8, 2025

      पटना के चर्चित उद्योगपति गोपाल खेमका हत्या का मास्टरमाइंड अशोक साव गिरफ्तार

      July 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेस ने मोदी सरकार पर लगाया सेबी को कमजोर करने का आरोप
      • देशभर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने निकली ‘कोलैब इंजन’ यात्रा, अजय टम्टा ने दिखाई हरी झंडी
      • कच्छ में पहली बार मशरू बुनाई को राष्ट्रीय पुरस्कार, 3 शिल्पकारों को मिली सफलता
      • पूर्वोत्तर में वाटर कनेक्टिविटी पर जोर, सोनोवाल ने की 5,000 करोड़ के निवेश की घोषणा
      • पश्चिम बंगालः पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में दो गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version