Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बंगाल में धूमधाम से मनाई गई रामनवमी, भाजपा के साथ तृणमूल नेता भी हुए शामिल
    राज्य

    बंगाल में धूमधाम से मनाई गई रामनवमी, भाजपा के साथ तृणमूल नेता भी हुए शामिल

    adminBy adminApril 17, 2024Updated:April 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। लोकसभा चुनाव के सियासी दंगल के बीच पश्चिम बंगाल में बुधवार को रामनवमी के अवसर पर शोभायात्राएं निकाली गईं। कुछ इलाकों में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने और कुछ इलाकों में भाजपा नेताओं ने कई शोभायात्राओं की अगुवाई की और इनमें हजारों लोग शामिल हुए।

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘रामनवमी के पावन पर्व पर सभी को शुभकामनाएं। मैं सभी से शांति, सौहार्द कायम रखने की अपील करती हूं।’’ विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शहर के न्यू टाउन इलाके में एक शोभायात्रा में भाग लिया जबकि तृणमूल के मंत्री अरूप रॉय और पार्टी के हावड़ा लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार प्रसून बनर्जी ने हावड़ा शहर में शोभायात्रा में शिरकत की। भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने बैरकपुर में रामनवमी के पर्व पर शोभायात्रा का नेतृत्व किया।

    इसके अलावा बांकुड़ा, पुरुलिया, दुर्गापुर, आसनसोल और राज्य के अन्य स्थानों में युवाओं ने जय श्री राम के नारों के साथ शोभायात्रा निकाली। इन यात्राओं में युवाओं ने हाथ में तलवारों की प्रतिकृतियां ली हुई थीं। प्रशासन ने हालांकि सार्वजनिक तौर पर हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है लेकिन हावड़ा में शोभायात्रा के दौरान तलवारें दिखाई दीं। इस पर भाजपा उम्मीदवार रथिन चक्रवर्ती ने कहा कि रामनवमी के रीति-रिवाजों के अनुसार देवी की पूजा अस्त्र-शस्त्रों से की जाती है। यह परंपरा है और इसमें कुछ भी गैरकानूनी नहीं है।

    बर्दवान से भाजपा के उम्मीदवार दिलीप घोष भी दुर्गापुर में शोभायात्रा में तलवार के साथ नजर आए। तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी पिछले दो दिन से आरोप लगा रही थीं कि भाजपा 19 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव से पूर्व दो समूहों के बीच झड़प के लिए रामनवमी उत्सव का इस्तेमाल करेगी और उनके पार्टी कार्यकर्ताओं को परेशान करने के लिए एनआईए जांच का मार्ग प्रशस्त करेगी। मुख्यमंत्री ने लोगों से भाजपा के जाल में नहीं फंसने का आग्रह किया था।

    यादवपुर लोकसभा सीट से तृणमूल उम्मीदवार सायोनी घोष ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में शोभायात्रा का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा, ‘‘हम शांतिपूर्ण तरीके से पूजा-अर्चना में विश्वास करते हैं। हम बाहुबल दिखाने में विश्वास नहीं करते।’’

    बीरभूम से तृणमूल सांसद शताब्दी रॉय ने भी अपने निर्वाचन क्षेत्र में शोभायात्रा का नेतृत्व किया। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता तन्मय भट्टाचार्य ने भाजपा और तृणमूल दोनों पर सांप्रदायिकता की राजनीति का सहारा लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य में रामनवमी इतने भव्य तरीके से कभी नहीं मनाई गई थी। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बल निगरानी रख रहे हैं और स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगृह मंत्री अमित शाह ने श्रीरामनवमी पर छिंदवाड़ा में श्रीराम मंदिर पहुंचकर किया पूजन
    Next Article इतिहास के पन्नों में 18 अप्रैलः क्रांतिवीर तात्या टोपे ने भारत को बताया आजादी का महत्व, अंग्रेजों ने पकड़ा, फांसी पर लटकाया
    admin

      Related Posts

      असम विधानसभा में UCC विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले-समय की जरूरत है यह विधेयक

      May 25, 2026

      केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के विराेध में कर्नाटक कांग्रेस 30 मई काे हर जिले में करेगी प्रदर्शन

      May 25, 2026

      सुपौल में सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद तेज, डीएम ने नहर सफाई कार्य का किया निरीक्षण

      May 25, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम विधानसभा में UCC विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले-समय की जरूरत है यह विधेयक
      • ईरानी सांसद ने रखी कड़ी शर्तें, बोले- राष्ट्रीय हितों से समझौता स्वीकार नहीं
      • ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी का दावा-ईरान परमाणु कार्यक्रम रोकने को तैयार
      • नेपाल के गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित नहीं करेंगे प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘चांद मेरा दिल’ की रफ्तार बढ़ी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version