Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मतदाता जागरुकता के लिए रांची के मोरहाबादी मैदान में रन फॉर डेमोक्रेसी
    Top Story

    मतदाता जागरुकता के लिए रांची के मोरहाबादी मैदान में रन फॉर डेमोक्रेसी

    adminBy adminApril 21, 2024Updated:April 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप के तहत रविवार को रन फॉर डेमोक्रेसी (मिनी मैराथन) का आयोजन किया गया। रांची के मोरहाबादी मैदान से मिनी मैराथन की शुरुआत हुई। रन फॉर डेमोक्रेसी के बाद मोरहाबादी मैदान में डीजे इवेंट का भी आयोजन किया गया, जिसमें मतदाता जागरुकता से संबंधित गीतों एवं धुनों पर युवा जमकर झूमे।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक अनूप बिरथरे, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा, नोडल पदाधिकारी स्वीप सह उपविकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर मिनी मैराथन की शुरुआत की।

    मिनी मैराथन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के साथ उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने भी दौड़ लगायी। उन्होंने मैराथन के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए संदेश दिया कि मतदान करने जरूर जाएं। मतदान करने से देश मजबूत होता है और लोकतंत्र के इस महापर्व में हमारी हिस्सेदारी सुनिश्चित होती है।

    रवि कुमार ने कहा कि हम सभी एक दूसरे को मतदान के प्रति जागरूक करें। पूरे परिवार के साथ लोकतन्त्र के महापर्व में उत्साह के साथ अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन सरकारी तथा निजी संस्थानों में सवैतनिक अवकाश भी रहेगा। इसका सार्थक उपयोग करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी भी बनती है।

    मैराथन में शामिल युवाओं ने मोरहाबादी मैदान के चारों ओर तीन चक्कर लगाया। पुरुष वर्ग में पवन सिंह ने प्रथम, विकेश कुमार ने द्वितीय तथा अनूप उरांव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में ममता कुमारी को पहला, नीता कुमारी को दूसरा तथा शीतल कुमारी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। विजेताओं को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार, एडिशनल सीईओ संदीप सिंह, डीआईजी अनूप बिरथरे ने पुरस्कृत किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबसमतिया पुलिस ने 27 लीटर नेपाली शराब किया बरामद
    Next Article ब्रेक बाइंडिंग के चलते लुधियाना-धनबाद एक्सप्रेस के पहियों में लगी आग
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version