Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»अपराधी प्रभु श्रीराम के मार्ग पर चलें या फिर उनका होगा राम नाम सत्य : योगी आदित्यनाथ
    राज्य

    अपराधी प्रभु श्रीराम के मार्ग पर चलें या फिर उनका होगा राम नाम सत्य : योगी आदित्यनाथ

    adminBy adminApril 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -विजय संकल्प रैली में योगी-योगी के गूंजे नारे, भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र के पक्ष में की मतदान की अपील

    हरिद्वार। उत्तराखंड की हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार त्रिवेन्द्र सिंह रावत के पक्ष में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रुड़की में विजय संकल्प रैली में इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा और मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि अपराधी प्रवृत्ति के लोगों को भगवान के बताए मार्ग पर चलना होगा। प्रभु श्रीराम को मानना होगा जो अपराधी श्रीराम को नहीं मानेगा, उसका राम नाम सत्य होगा।

    रुड़की के नेहरू स्टेडियम में आयोजित विजय संकल्प रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना भाषण गंगा मैया की जय के साथ शुरू किया। उन्होंने कहा कि वह देवभूमि को नमन करते हैं। आज बाबा साहब की जयंती है और उन्हें असली सम्मान भाजपा ने दिलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भगवान श्रीराम का मंदिर बनवाया। जबकि कांग्रेस ने श्रीराम को मानने से ही इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री रहते हुए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई मामलों का निस्तारण किया। उत्तराखंड में पिछली सरकारों ने जो नुकसान पहुंचाया दोनों भाजपा सरकारों ने उसे सुलझाया।

    योगी ने कहा कि अयोध्या की तर्ज पर हरिद्वार को बनाया जाएगा। अपराधी लोगों को भगवान के बताए मार्ग पर चलना होगा। प्रभु श्रीराम को मानना होगा जो अपराधी श्रीराम को नहीं मानेगा, उसका राम नाम सत्य होगा। देश की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बदमाशों को इस लायक नहीं छोडूंगा कि वह उत्तराखंड को नुकसान पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि पूरे देश में एक ही आवाज है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार घर-घर नहीं जा सकते, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को रावत और मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए उनके पक्ष में मतदान की अपील करनी होगी।

    लोकसभा हरिद्वार उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आज योगी जी को देखने के लिए अपार संख्या में भारतीय जनता पार्टी के समर्थक पहुंचे हैं, क्योंकि उन्हें पता है उन सबका प्रतिनिधित्व योगी जी कर रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। हरिद्वार के निवर्तमान सांसद डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि आने वाले चुनाव में विपक्षियों को उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। रोज विपक्षी पार्टी के नेता भाजपा में आ रहे हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि उनका भविष्य भाजपा में ही सुरक्षित है।

    रैली को केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, विधायक मदन कौशिक, विधायक प्रदीप बत्रा, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, पूर्व विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, ब्लाक प्रमुख कविंद्र चौधरी, पूर्व विधायक सुरेश राठौर, पूर्व विधायक संजय गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा ने बाबा साहब के योगदान को नई पहचान दीः नरेन्द्र मोदी
    Next Article हेमंत मेरे पत्र पर संज्ञान ले लिये होते, तो उन्हें आज यह दिन देखना नहीं पड़ता: बाबूलाल
    admin

      Related Posts

      मप्र के कुबेरेश्वर धाम में 3 दिन में 7 श्रद्धालुओं की मौत,पंडित प्रदीप मिश्रा पर कार्रवाई की मांग

      August 7, 2025

      धराली आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

      August 6, 2025

      प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से धराली आपदा में राहत कार्यों की जानकारी ली, मदद का दिया भरोसा

      August 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राहुल गांधी ने चुनावों में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और नतीजों में हेरफेर का लगाया आरोप
      • मप्र के कुबेरेश्वर धाम में 3 दिन में 7 श्रद्धालुओं की मौत,पंडित प्रदीप मिश्रा पर कार्रवाई की मांग
      • नेमरा की क्रांतिकारी भूमि दादाजी और बाबा के अथाह संघर्ष की है गवाह : हेमंत सोरेन
      • रांची सहित कोलकाता और मुंबई के 8 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, जीएसटी घोटाला मामला
      • युवक ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version