Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»यूपीएससी की परीक्षा में सृष्टि मिश्रा ने प्राप्त की 95वीं रैंक
    राज्य

    यूपीएससी की परीक्षा में सृष्टि मिश्रा ने प्राप्त की 95वीं रैंक

    adminBy adminApril 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    फरीदाबाद। फरीदाबाद के सेक्टर-88 अमोलिक सोसाइटी में अपनी मौसी के पास रहकर यूपीएससी की तैयारी करने वाली सृष्टि मिश्रा ने यूपीएससी की परीक्षा में 95वी रैंक हासिल कर अपने परिवार और फरीदाबाद का नाम रोशन किया है। सृष्टि मिश्रा ने बुधवार को बताया कि उनकी अधिकतर पढ़ाई देश के बाहर कंबोडिया में हुई है और जब भारत पहुंची तो उन्होंने 2022 में पहली बार यूपीएससी की परीक्षा में भाग लिया, परंतु उन्हें सफलता नहीं मिल पाई।

    वह फिर लगातार यूपीएससी की तैयारी करती रही। आखिरकार उन्होंने इस बार यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की है। इसके लिए वह अपने पूरे परिवार का धन्यवाद करती हैं और खास तौर पर वह अपनी मौसी का धन्यवाद करती है। बता दें कि सृष्टि मिश्रा मूल रुप से यूपी के जौनपुर की रहने वाली है और उनकी अधिकांश पढ़ाई कंबोडिया में हुई है। उनके पिता आदर्श कुमार मिश्रा है और माता का नाम बबीता मिश्रा है। पिता विदेश मंत्रालय में अधिकारी हैं और वर्तमान में ब्राजील में तैनात हैं। माता गृहणी हैं। सृष्टि मिश्रा ने बताया कि वह अपनी मौसा उमेश पांडे और मौसी सुनीता पांडे के पास फरीदाबाद के सेक्टर 88 स्थित अमोलिक सोसाइटी में रहती है। यहीं पर रहते हुए उसने यूपीएससी की तैयारी की। उसने बताया कि, उसकी इस सफलता में मौसा-मौसी का पूरा योगदान है।

    बेटी सृष्टि की सफलता के बाद मौसी सुनीता की खुशी का ठिकाना नहीं है। सृष्टि की मौसी सुनीता ने कहा कि उसने कभी सृष्टि को अपनी बहन की बेटी नहीं, बल्कि अपनी खुद की बेटी मानकर उसका सहयोग किया है। उसे पढ़ाई में दिक्कत ना हो, इसके लिए उन्होंने मौलिक सोसाइटी में अपने फ्लैट से अलग एक और फ्लैट लिया था। जिसमें सृष्टि अकेले रहकर यूपीएससी की पढ़ाई करती थी। मौसी ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वह चाहती हैं कि अब सृष्टि लोगों के लिए काम करें और पूरा सहयोग करें। सृष्टि की छोटी बहन 12वीं क्लास में पढ़ रही है। छोटा भाई 5 साल का है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजान्हवी कपूर की फिल्म ‘उलझ’ का टीजर रिलीज, 5 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी
    Next Article एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024: भारत ने नौ पदकों के साथ समाप्त किया अपना अभियान
    admin

      Related Posts

      राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

      May 31, 2025

      भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

      May 31, 2025

      बांग्लादेश जाएगा पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • किसके दबाव में छुट्टी के दिन रिपोर्ट बनाकर छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाने की कर दी अनुशंसा : बाबूलाल
      • राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
      • एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य
      • आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया
      • भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version