Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»मजबूती का नया रिकॉर्ड बना फिसला शेयर बाजार
    बिजनेस

    मजबूती का नया रिकॉर्ड बना फिसला शेयर बाजार

    adminBy adminApril 4, 2024Updated:April 4, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार ने आज एक बार फिर ऑलटाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाया। लेकिन बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही मुनाफावसूली शुरू हो जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक सारी बढ़त गंवा कर लाल निशान में पहुंच गए। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के नए रिकॉर्ड के साथ हुई थी। बाजार खुलने के तुरंत बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने खरीदारी के सपोर्ट से ऑल टाइम हाई का एक और नया रिकॉर्ड बनाया। लेकिन इसके बाद बाजार में गिरावट आ गई। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.16 प्रतिशत और निफ्टी 0.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती एक घंटे के कारोबार के दौरान स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और कोल इंडिया के शेयर 2.46 प्रतिशत से लेकर 0.74 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर श्रीराम फाइनेंस, हीरो मोटोकॉर्प, इंडसइंड बैंक, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और सन फार्मास्युटिकल्स 1.20 प्रतिशत से लेकर 0.98 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,155 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,228 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 927 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 9 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 21 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान में और 36 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 537 अंक उछल कर ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 74,413.82 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर अभी तक के सर्वोच्च स्तर 74,501.73 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बाजार में मुनाफावसूली शुरू हो गई, जिसकी वजह से ये सूचकांक तेजी से नीचे गिरने लगा। बिकवाली के दबाव के कारण ये सूचकांक ऊपरी स्तर से 750 अंक से भी ज्यादा टूट कर 73,730.45 अंक तक पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 115.09 अंक की कमजोरी के साथ 73,761.73 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने भी आज 157.45 अंक की मजबूती के साथ ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 22,592.10 अंक के ऊपर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक ऑल टाइम हाई के नए स्तर 22,619 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद मंदड़ियों ने अपना दबाव बना दिया, जिसके कारण ये सूचकांक अपनी सारी बढ़त गंवा कर लाल निशान में पहुंच गया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण ये सूचकांक ऊपरी स्तर से करीब 250 अंक लुढ़क कर 22,372.55 अंक तक गिर गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 44.15 अंक की कमजोरी के साथ 22,390.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में भी घरेलू शेयर बाजार ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 399.27 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,276.09 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 135.30 अंक यानी 0.60 प्रतिशत उछल कर 22,569.95 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 27.09 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,876.82 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 18.65 अंक यानी 0.08 प्रतिशत फिसल कर 22,434.65 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशियाई बाजारों में बढ़त
    Next Article वेदांता लिमिटेड का चौथी तिमाही में एल्युमीनियम उत्पादन 4 फीसदी बढ़ा
    admin

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में 3 दिन की गिरावट के बाद चमका सोना, चांदी की भी बढ़ी कीमत

      June 19, 2025

      स्टॉक मार्केट में मोनोलिथिक इंडिया की धांसू एंट्री, प्रीमियम लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

      June 19, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मामूली बढ़त, गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी ने की रिकवरी

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version