Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»पढ़ाई, दवाई और न्याय हमारा मूल एजेंडा : सुदेश महतो
    झारखंड

    पढ़ाई, दवाई और न्याय हमारा मूल एजेंडा : सुदेश महतो

    adminBy adminApril 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड को विकास के मानकों पर शीर्ष पर पहुंचाने का लक्ष्य भी
    स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स संस्थान के इलेक्शन ऑन व्हील्स कार्यक्रम में युवाओं से संवाद
    रांची। स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स संस्थान के इलेक्शन ऑन व्हील्स कार्यक्रम के तहत देश के अलग-अलग राज्यों से होकर रांची पहुंचे युवाओं ने हरमू स्थित आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो से मुलाकात की। इस दौरान सुदेश महतो ने राज्य को विकसित बनाने को लेकर रोडमैप और झारखंड के गौरवशाली इतिहास पर विस्तृत चर्चा की।
    भारत के 18 राज्यों से आये विभिन्न प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थाओं से जुड़े युवा प्रोफेशनल्स से बातचीत के इस सत्र में युवाओं ने राज्य के राजनीतिक परिदृश्य, पार्टी के गठन के साथ-साथ राजनीति और झारखंड आंदोलन से जुड़े विषयों पर सुदेश महतो से सवाल पूछे, जिसका उन्होंने बारी-बारी से जवाब दिया।

    सुदेश महतो ने अपने राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अस्तित्व, भाषा, विचार, कला और संस्कृति की हिफाजत के लिए अलग राज्य की लड़ाई में शामिल हुआ। फिर जनता के विश्वास के साथ चुनाव में जीत हासिल की।

    इसके साथ ही उन्होंने अपने राजनीतिक सफर और संघर्ष के
    विभिन्न पहलुओं से युवाओं को अवगत कराते हुए इस बात पर जोर दिया कि इसके केंद्र में जनसेवा रहा। कहा कि राजनीति को एक दिन में नहीं समझा जा सकता है। यह सभी चीजों का केंद्र है। जिज्ञासा से राजनीतिक स्तर में अंतर लाना संभव है। विकास के मानकों पर झारखंड को देश में टॉप फाइव में शुमार करने की दिशा में काम करना है।

    राज्य में चिमनी के धुएं से ही सिर्फ रोजगार मिलेगा यह जरूरी नहीं है। यहां पर्यटन के क्षेत्र में असीमित संभावनाएं हैं। अपने लोगों के पलायन को रोकना, रोजगार के अन्य विकल्प तैयार करना, एक मौसम नहीं साल भार खेती हो ऐसी हमारी तैयारी है। राज्य को उसकी हैसियत पर खड़ा करना हमारा लक्ष्य। पढ़ाई, दवाई और न्याय हमारा मूल एजेंडा है।

    सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में स्टूडेंट एक्सप्रेस, उड़ान कोचिंग, स्मार्ट स्कूल, सिल्ली स्टेडियम, आधारभूत संरचनाओं की मजबूती जैसी अन्य कई विकास कार्यों की जानकारी इलेक्शन ऑन व्हील्स के सभी प्रतिभागियों को दी गयी। सिल्ली के विकास को देखने के लिए सुदेश महतो ने सभी युवाओं को सिल्ली आने का निमंत्रण दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहिला उत्थान संगठन ने सामूहिक विवाह समारोह में 135 जोड़े का कराया विवाह, मुख्य अतिथि सिटी एसपी हुए शामिल
    Next Article उलगुलान रैली को नेता प्रतिपक्ष ने बताया भ्रष्टाचारी जुटान, 5 लाख नौकरियों का क्या हुआ : अमर बाउरी
    admin

      Related Posts

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025

      शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version