रांची। रांची में आयोजित इंडिया गठबंधन की उलगुलान को लेकर भाजपा हमलावर है। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने झारखंड सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर इंडी गठबंधन दल पर निशाना साधा। पहले तो उन्होंने इस महाजुटान को भ्रष्टाचारी जुटान बताया है। उन्होंने लिखा है भ्रष्टाचारी_जुटान, झारखंड जैसे शांत राज्य में अशांति, दिन दहाड़े हत्याएं, मॉब लिंचिंग, लूट, छिनतई, ठगी, सरकारी सरंक्षण में संसाधनों की लूट हो रही है। सुभाष मुंडा, प्रकाश यादव, रूपेश पांडे, संजू प्रधान, जीतराम मुंडा, राजेंद्र साहू, सुमित केसरी, रामचंद्र उरांव जैसे कितने ही निदोर्षों की दिन दहाड़े हत्याएं हुईं। क्या इस पर शोक प्रकट करेंगे ये परिवारवादी-भ्रष्टाचारी?
5 लाख नौकरियों का क्या हुआ
अमर बाउरी ने अपने अगले ट्वीट में लिखा है, पूछता है झारखंड।
वादे- राज्य के 5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, बेरोजगारी भत्ता, हर साल 5-7 जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाएं, पेपर लीक से निजात
नतीजा – वादे हैं वादों का क्या।
इस पर क्या कुछ बोलेंगे परिवारवादी और भ्रष्टाचारी?
झारखंड की डेमोग्राफी पर बदल रही
पूछता है झारखंड?
तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में लिप्त ठगबंधन सरकार में आदिवासी क्षेत्रों की डेमोग्राफी बदली जा रही है। दुमका की अंकिता, रांची की मानवी समेत न जाने झारखंड की कितनी ही बेटियां लव जिहाद का शिकार हो रही हैं। धड़ल्ले से धर्मांतरण हो रहा है। क्या इसपर अपनी आपत्ति जतायेंगे ये परिवारवादी और भ्रष्टाचारी?