Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»आदिवासियों का हित भाजपा और कांग्रेस के लिए कभी चुनावी मुद्दा नहीं रहा: बसंत लोंगा
    झारखंड

    आदिवासियों का हित भाजपा और कांग्रेस के लिए कभी चुनावी मुद्दा नहीं रहा: बसंत लोंगा

    adminBy adminApril 26, 2024Updated:April 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। जनजातियों के लिए सुरक्षित खूंटी संसदीय सीट से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में भाग्य आजमा रहे कोलेबिरा के पूर्व झामुमो विधायक बसंत लोंगा ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा सहित अन्य राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियों के ऐजेंडे में आदिवासियों की भलाई की बात कभी नहीं रही। सरना कोड, समता जजमेंट, रुढ़िवादी पारंपरिक व्यवस्था, पेसा कानून जैसे आदिवासियों से जुड़े मामले भाजपा और कांग्रेस के लिए कभी चुनावी मुद्दे कभी नहीं बने सके।

    तोरपा में कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक के पूर्व पत्रकारों से बातचीत करते हुए बसंत लोंगा ने कहा कि वे न कभी झामुमो के विरोधी रहे हैं और न ही वे बागी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। आज भी गुरुजी शिबू सोरेन उनके आदर्श हैं और रहेंगे। उन्होंने कहा कि झामुमो ने 1995 के बाद मुझे अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका ही नहीं दिया।

    पूर्व विधायक ने कहा कि आज झामुमो भी उद्देश्यों से भटक गया है। उन्होंने कहा कि खूंटी संसदीय सीट में कांग्रेस और भाजपा के बीच कोई गुप्त समझौता जरूर हुआ है अन्यथा क्या कारण हो सकता है कि लगातार चुनाव हारने वाले कालीचरण मुंडा को ही इस बार भी कांग्रेस ने टिकट दे दिया। उन्होंने कहा कि सरना धर्मावलंबियों के लिए सरना कोड बहुत जरूरी है लेकिन यह मुद्दा न कांग्रेस के घोषणा पत्र में है और न भाजपा के संकल्प पत्र में।

    एक प्रश्न के उत्तर में बसंत लोंगा ने कहा कि खूंटी संसदीय सीट से कांग्रेस की अपेक्षा झामुमो बेहतर प्रदर्शन कर सकता है लेकिन गुप्त समझौते के तहत हर बार आदिवासियों के लिए आरक्षित इस सीट को कांग्रेस को दे दिया जा रहा है और हर बार कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ता है। साथ ही कहा कि 2014 में भी उन्होंने झामुमो के टिकट के लिए प्रयास किया था लेकिन झामुमो पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया और कांग्रेस को यह सीट दे दी गई। बसंत लोंगा ने कहा कि आज भी वे अपने को झामुमो का कट्टर सिपाही मानते हैं और गुरुजी का पूरा सम्मान करते हैं और करते रहेंगे।

    तीन लाख परिवारों से लेंगे एक किलो चावल और दस रुपये

    चुनाव में होने वाले खर्च के संबंध में निर्दलीय प्रत्याशी बसंत लोंगा ने कहा कि वे तीन लाख परिवारों से एक-एक किलो चावल और दस-दस रुपये नकद सहायता लेंगे, जिससे चुनाव में होनेवाले खर्च की भरपाई की जायेगी। लोंगा ने कहा कि इस बार पूरे तेवर के साथ लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं और गांव-गांव में जिस तरह लोगों का आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है, उससे उनकी जीत तय है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचतरा से कांग्रेस उम्मीदवार के.एन त्रिपाठी का नामांकन 30 को
    Next Article मजदूरों से भरी पिकअप वैन पलटी, एक की मौत, नौ घायल
    admin

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version