रांची। श्री महावीर मंडल डोरंडा केंद्रीय समिति की शोभायात्रा धूमधाम से मंडल के अध्यक्ष संजय पोद्दार, मंत्री पप्पू वर्मा के नेतृत्व में निकाली गयी। शोभायात्रा दिन के तीन बजे तीन जगह से प्रारंभ हुई। पहली घाघरा से प्रारंभ हुई, जो गोसाई टोली, देवी मंडप होते हुए शांति रानी स्कूल, विद्युत बोर्ड कॉलोनी, कुम्हार टोली के रास्ते तुलसी चौक पहुंची। दूसरी शोभायात्रा मनीटोला, पत्थर रोड, होते हुए भवानीपुर का मिलन हुआ। वहां से इदे क्लब कन्या पाठशाला होते हुए रविदास मोहल्ला होते हुए यूनिसेफ पहुंचा, जहां पर बेलदार मोहल्ला का मिलन हुआ। तीसरी शोभायात्रा एजी कॉलोनी से शोभायात्रा निकाली गयी। तपोवन मंदिर में पूजा अर्चना के बाद सभी अखाड़ाधारी परंपरागत मार्गों से होते हुए वापस बजरंगबली के जयकारों के साथ लौटे। हजारीबाग और झालदा धनबाद बोकारो से आये ताशा पार्टी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। विभिन्न मंदिरों को आकर्षक तरीके से फूलों से सजाया गया था। महाअष्टमी झांकी प्रतियोगिता में श्री महावीर मंडल कुसाई को बंपर पुरस्कार, श्री महावीर मंडल कुमारटोली को प्रथम पुरस्कार, रविदास मोहल्ला को द्वितीय पुरस्कार, आदिवासी अखाड़ा मनीटोला को तृतीय पुरस्कार दिया गया। शोभायात्रा में बजरंग प्रसाद गुप्ता, मनोज वर्मा, सुरेश प्रसाद, राकेश पाल, अंकित सिंह, उमेश बर्मन, मनोज नायक, योगेश्वर दुबे, दीपक राम, मैनेजर प्रधान, अलख निरंजन, दीपू वर्मा, जयदेव घोष, शुभम वर्मा, रोहित ठाकुर, मुकेश ठाकुर समेत अन्य शामिल थे।