रांची। राजधानी रांची के रातू रोड इलाके के इंद्रपुरी रोड नंबर 12 में रहने वाला 24 साल का रोहित शर्मा बीते 17 अप्रैल से लापता है। वह घर में रामनवमी जुलूस देखने जाने की बात कह कर निकला था। इसके बाद से अब तक घर नहीं लौटा है। उसी दिन से उसका मोबाइल भी लगातार स्विच आॅफ आ रहा है। परिजन परेशान हैं और उसकी खोजबीन के लिए प्रयास कर रहे हैं। थाना में भी बीते 19 अप्रैल को एक गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। रोहित अपने 70 वर्षीय नाना शहदेव शर्मा के घर रह कर पढ़ाई कर रहा था। शहदेव शर्मा ने बताया कि रोहित उसका एकमात्र सहारा है। वैसे, रोहित के लापता होने में प्रेम प्रसंग का मामला भी सामने आ रहा है। रोहित के नाना-नानी के बयान के आधार पर पुलिस ने रोहित के संपर्क में रहनेवाली एक लड़की से भी पूछताछ की है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

