Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»इंडी गठबंधन का धरातल पर कुछ नहीं, भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी : ब्रजेश पाठक
    राज्य

    इंडी गठबंधन का धरातल पर कुछ नहीं, भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी : ब्रजेश पाठक

    adminBy adminApril 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    फिरोजाबाद। प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को लोकसभा उम्मीदवार ठा. विश्वदीप सिंह का नामांकन कराने फिरोजाबाद पहुंचे। इस दौरान वह उम्मीदवार का सारथी बन कृष्ण की भूमिका में नजर आए और उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। डिप्टी सीएम ने कहा इंडी गठबंधन केवल औपचारिकता है, इनका धरातल पर कुछ भी नहीं है।

    उल्लेखनीय है कि फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर तृतीय चरण में 7 मई को मतदान होगा। जिसके लिए 12 अप्रैल से जिला मुख्यालय पर नामांकन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवार उम्मीदवार ठा. विश्वदीप सिंह का नामांकन कराने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक फिरोजाबाद पहुंचे। जहां डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का हेलीपैड पर मौजूद भाजपा उम्मीदवार विश्वदीप सिंह, सदर विधायक मनीष असीजा समेत अन्य भाजपा नेताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।

    उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। पुलिस लाइन स्थित हेलीकॉप्टर से उतरकर वह भाजपा कार्यालय के लिए कार से रवाना हुए। इस दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक कार को स्वयं चलाकर ले गए। वह उम्मीदवार का सारथी बन भगवान कृष्ण की भूमिका में नजर आए। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार को अपने बगल वाली सीट पर बिठाया। इस दौरान वह मीडिया से भी रूबरू हुए।

    उन्होंने प्रथम चरण के मतदान को लेकर कहा कि पश्चिम में हमने जनता के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से बात की है। भाजपा और मोदी लहर चल रही है। जाति, धर्म संप्रदाय से अलग हटकर लोग बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकल रहे हैं और कमल का बटन दबा रहे हैं। इस बार मतदान प्रतिशत भी अधिक होगा। प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिलेगा।

    इंडी गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में गठबंधन की एक भी रैली या बैठक नहीं कर पाए हैं। केवल प्रेस कान्फ्रेंस कर औपचारिता पूरी की है। जनता ने इंडी गठबंधन को पूरी तरह से नकार दिया है, केवल नाम का इंडी गठबंधन है धरातल पर कुछ भी नहीं है। भाजपा उम्मीदवार भाजपा कार्यालय के समीप जनसभा को संबोधित करने के बाद भाजपा उम्मीदवार के नामांकन में भाग लेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमप्र के नक्सल प्रभावित ग्राम दुगलई में 100 प्रतिशत मतदान, 9 बजे से पहले ही खत्म हो गई वोटिंग
    Next Article झारखंड हाई कोर्ट से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को एक और मामले में राहत
    admin

      Related Posts

      अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस

      June 2, 2025

      राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर दी बधाई

      June 2, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी आज वैश्विक विमानन सीईओ को करेंगे संबोधित

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
      • अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस
      • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर दी बधाई
      • प्रधानमंत्री मोदी आज वैश्विक विमानन सीईओ को करेंगे संबोधित
      • पराग्वे के राष्ट्रपति नई दिल्ली पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version